Move to Jagran APP

स्वतंत्रता दिवस पर Green Park Stadium से क्रास कंट्री की शुरुआत, दौड़ में निखिल और विष्णु रहे अव्वल

कानपुर में आजादी के अमृत महोत्सव और ग्रीनपार्क स्टेडियम में क्रांस कट्री दौड़ की शुरुआत हुई। इसमें महिला पुरुष बच्चों के साथ उम्रदराज लाेगों ने भाग लिया। और पूरे शहरवासियों को स्वस्थ रहने का संदेश भी दिया है। इस मौके पर अधिकारी गण भी शामिल रहे है।

By Abhishek VermaEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 01:08 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 01:08 PM (IST)
स्वतंत्रता दिवस पर Green Park Stadium से क्रास कंट्री की शुरुआत, दौड़ में निखिल और विष्णु रहे अव्वल
कानपुर में स्वतंत्रता दिवस पर ग्रीनपार्क स्टेडियम में क्रांस कंट्री की शुरुआत।

कानपुर, जागरण संवाददाता। आजादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Green Park Stadium से क्रास कंट्री दौड़ की शुरुआत हुई। दौड़ में महिला पुरुष और बच्चों के साथ उम्र दराज धावकों ने हिस्सा लिया और शहर वासियों को स्वस्थ भारत का संदेश दिया।

loksabha election banner

क्रास कंट्री दौड़ के ओपन वर्ग में निखिल विजेता रहे वही महिला वर्ग में जेनर फातिमा बालक वर्ग में विष्णु सरोज ने पहला स्थान हासिल किया।

सोमवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम से शुरू हुई क्रास कंट्री दौड़ सिविल लाइन के विभिन्न मार्गो से होते हुए रेव थ्री चौराहे पहुंची और वहां से पुन डीएवी हॉस्टल होते हुए ग्रीन पार्क स्टेडियम में आकर समाप्त हुई। आजादी के तराने और वंदे मातरम की गूंज के बीच क्रास कंट्री दौड़ में शहर वासियों को आजादी के महोत्सव और स्वस्थ भारत के लिए प्रेरित किया।

पुरुष वर्ग में 5 किलोमीटर महिला वर्ग में 3 किलोमीटर और बालक वर्ग में 1 किलोमीटर की दौड़ में विजेता खिलाड़ियों को उप निदेशक खेल मुद्रिका पाठक में सम्मानित किया। क्रास कंट्री दौड़ समापन के बाद ग्रीन पार्क स्टेडियम में सभी खिलाड़ियों और खेल विभाग के अधिकारियों ने मिलकर ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया।

ध्वजारोहण के बाद पुरुष ओपन वर्ग में पहला स्थान हासिल करने वाले निखिल तथा महिला वर्ग में शीर्ष स्थान पर रहने वाली जैनव फातिमा को पुरस्कृत किया गया। वहीं बालक वर्ग में पहले स्थान पर रहे विष्णु सरोज भी सम्मानित हुए।

उप निदेशक खेल मुद्रिका पाठक ने क्रास कंट्री दौड़ में उम्र दराज मुलायम सिंह यादव और मोहम्मद अली को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया। क्रॉस कंट्री दौड़ में राजू यादव रजत रौनक गुलाम हिमांशु प्रीति कंचन पलक अंजलि जया आशीष रुद्रांश शाश्वत को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर क्रीडा अधिकारी अमित पाल अंकुर राणा मदन गोपाल स्टैनली ब्राउन शाहिद खां सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.