विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कर्नाटक: ASI द्वारा संरक्षित कल्लेश्वर मंदिर के कुएं में गिरने से बच्चे की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर भड़के लोग

Published: Mon, 20 Jul 2026 03:55 PM (IST)

कर्नाटक के विजयनगर स्थित कल्लेश्वर मंदिर परिसर में खुले कुएं में गिरने से नौ वर्षीय मासूम विष्णु विनोद की मौत हो गई।

कुएं में गिरने से मासूम की मौत (स्क्रीनग्रैब)

कुएं में गिरने से मासूम की मौत (स्क्रीनग्रैब)

HighLights

  1. विजयनगर के कल्लेश्वर मंदिर में नौ वर्षीय बच्चे की मौत

  2. खुले कुएं में गिरने से हुई दर्दनाक दुर्घटना

  3. ASI संरक्षित स्थल पर सुरक्षा उपायों की कमी

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के विजयनगर स्थित ऐतिहासिक कल्लेश्वर मंदिर परिसर से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां माता-पिता के साथ मंदिर घूमने आया नौ वर्षीय मासूम विष्णु विनोद परिसर के खुले कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित इस धरोहर स्थल पर सुरक्षा उपायों और बैरिकेड्स की कमी के कारण यह दुर्घटना हुई है। इस लापरवाही को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। फिलहाल एएसआई की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कैसे हुआ हादसा?

दरअसल, मासूम विनोद अपने माता-पिता के साथ मंदिर घूमने आया था, यहां खेलते वक्त उसकी गेंद कुएं में चली गई, जिसके बाद वह उसे निकालने की कोशिश में कुएं के पास गया। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में गिर गया।

घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय निवासियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच में घटना के कारणों की पड़ताल की जाएगी, जिसमें यह भी शामिल है कि क्या घटनास्थल पर पर्याप्त सुरक्षा उपाय मौजूद थे।