Chaibasa News: आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के छात्रों ने निकाली प्रभात फेरी
Chaibasa News आयोजित प्रभात फेरी में देश पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले दर्जनों देशभक्तों को याद किया गया। देशभक्ति एवं राष्ट्रपति को प्रेरित करने वाली बच्चों की प्रभात फेरी में बच्चों के साथ -साथ गुवा वासियों में भी विशेष उमंग देखा गया।
गुवा, जासं। सेल गुआ के तत्वाधान में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा एवं इस्को मध्य विद्यालय गुआ के बच्चों के द्वारा सेल गुआ मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी, सेल पदाधिकारियों, डीएवी गुवा प्राचार्य डॉ मनोज कुमार एवं इस्को मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य किरण सिन्हा की अध्यक्षता में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर तिरंगा प्रभात फेरी निकाली गई। स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी रेलवे मार्केट, गुआ रामनगर, बाजार, बैंक ऑफ इंडिया से होते हुए पुनः वापसी सेल गुआ क्रीड़ा परिसर में हुई। आयोजित प्रभात फेरी के दौरान संत विवेकानंद स्कूल, रामनगर एवं आईटीआई गेट के समक्ष नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा एवं इस्को मध्य विद्यालय गुवा के द्वारा की गई।
प्रभात फेरी में बलिदानियों को किया गया याद
आयोजित प्रभात फेरी में देश पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले दर्जनों देशभक्तों को याद किया गया। देशभक्ति एवं राष्ट्रपति को प्रेरित करने वाली बच्चों की प्रभात फेरी में बच्चों के साथ -साथ गुवा वासियों में भी विशेष उमंग देखा गया। आयोजित प्रभात फेरी में डी ए वी गुवा एवं इस्को मध्य विद्यालय के करीब 200 छात्र छात्राओं ने अपनी सहभागिता दिखाई। प्रभात प्रभात फेरी के समापन पर सेल गुवा महाप्रबंधक विपीन कु गिरी ने अपने सारगर्भित विचारों से बच्चों को राष्ट्र का सच्चा प्रहरी बनने के लिए संकल्पित किया। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत की सामाजिक-सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक पहचान के बारे में प्रगतिशील है। सबो को पूरे हर्ष के साथ इस महोत्सव मनानी चाहिए।
तिरंगा यात्रा में काफी उत्साहित दिखे बच्चे
साथ ही हर घर तिरंगा के तहत करीब 200 तिरंगे एवं स्कूली बच्चों को सेल चिन्हित लोगों लगी टी-शर्ट एवं श्वेत रंग की आजादी का अमृत महोत्सव सांकेतिक टोपी मिलने पर बच्चे काफी प्रफुल्लित दिखाई पड़े। बच्चों की नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति में स्वच्छता पर आधारित एवं बेटी पढ़ाओ संदेश ने लोगों को रोमांचित कर दिया। आयोजित नुक्कड़ नाटक प्रभात फेरी की अगुवाई कार्मिक विभाग उप महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार झा वरीय प्रबंधक अमित तिर्की के साथ-साथ सेल के महाप्रबंधक दीपक प्रकाश,एसपी दास, स्मृति रंजन स्वाइन,व अन्य कई सेल कर्मी कर कई रहे थे। प्रभात फेरी नुक्कड़ नाटक की दर्शकों ने भूरी भूरी प्रशंसा की। मौके पर स्कूली शिक्षको में अनन्त कुमार उपाध्याय, श्रवण कुमार पाण्डेय,कुमार कश्यप, राजवीर सिह, दीपा राय, रंजना प्रसाद व अन्य कई शामिल दिखे।