बीयू से संबद्ध फर्जी कॉलेजों की जांच में जुटा केंद्र, संस्थान के पते पर कहीं खेत तो कहीं मिली निर्माणाधीन बिल्डिंग
बीयू से सम्बद्ध कई कॉलेजों में गड़बड़ियां देखने को मिली हैं। कई फर्जी कॉलेजों में हर साल 150 छात्र परीक्षा उत्तीर्ण कर रहे हैं।

NCTE is investigating fake colleges affiliated with BU
HighLights
एनसीटीई बीयू से संबद्ध भोपाल में फर्जी बीएड कॉलेजों की कर रहा जांच।
फर्जी श्रीराम कॉलेज से हर साल 150 छात्र पास कर रहे बीएड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की राजधानी से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU) भोपाल से संबद्ध फर्जी बीएड कॉलेजों का मामला सामने आया है। बीयू रिकॉर्ड में जिन कॉलेजों को मान्यता प्रदान की गई वहां कहीं पर निर्माणाधीन बिल्डिंग देखने को मिली तो कहीं दर्ज पते पर केवल खेत मिला। इसके बाद अब राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) ने हाई लेवल जांच का आदेश दिया है।
एक ही पते पर दो कॉलेज
एनसीटीई द्वारा जांच के दौरान पता चला कि एक ही पते पर बीएड के दो कॉलेज की मान्यता ली गई। टीम मान्यता प्राप्त जेवियर कॉलेज भी पहुंची, लेकिन रिकॉर्ड में दर्ज पते पर बीएड कॉलेज नहीं मिला। वहां बीएड क बजाय दूसरे कोर्स संचालित होते पाए गए। इसके अलावा कमलनाथ कॉलेज
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) भोपाल से संबद्ध बीएड कॉलेजों की मान्यता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रिकॉर्ड में जिन पतों पर चार अलग-अलग कॉलेज संचालित बताए गए हैं, वहां कहीं निर्माणाधीन इमारत मिली, कहीं खेत और कहीं एक ही परिसर से दो-दो कॉलेज चलाने का दावा सामने आया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने मामले की हाई लेवल जांच शुरू कर दी है।
शनिवार को जांच के दौरान टीम को एक और संदिग्ध कॉलेज मिला। टीम मान्यता प्राप्त जेवियर कॉलेज भी पहुंची, लेकिन रिकॉर्ड में दर्ज पते पर बीएड कॉलेज नहीं मिला। वहां बीएड क बजाय दूसरे कोर्स संचालित होते पाए गए। टीम को जानकारी मिली कि बीएड की कक्षाएं किसी अन्य स्थान से संचालित की जा रही हैं। इसके बाद टीम ने वहां भी दस्तावेजों का सत्यापन किया और मौके के साक्ष्य जुटाए। बीयू के रजिस्ट्रार ने जानकारी देते हुए कहा की श्रीराम कॉलेज की सम्बद्धता खत्म कर दी गई है। उन्हें गड़बड़ी के चलते मार्च और अप्रैल के दौरान 3 नोटिस दिए गए थे लेकिन सन्तोषजन जवाब न मिलने के चलते ये कदम उठाया गया है।
जांच के दायरे में ये प्रमुख कॉलेज
एनसीटीई की जांच के दायरा में प्रमुख कॉलेज- कमलनाथ कॉलेज, जवाहर कॉलेज, श्रीराम कॉलेज और बगुलामुखी कॉलेज है। रिकॉर्ड के मुताबिक कॉलेजों में पिछले 10 वर्षों से 150 स्टूडेंट्स बीएड पास कर रहे हैं। इसमें से 100 छात्र बीएड एवं 50 स्टूडेंट्स बीएससी बीएड उत्तीर्ण हो रहें हैं।
