Move to Jagran APP

Independence Day 2022: पंजाब में स्‍वतंंत्रता दिवस पर समाराहों की धूम , सीएम भगवंत मान ने लु‍धियाना में फहराया तिरंगा

Independence Day 2022 स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरा पंजाब तिरंगे के रंग में रंंग गया है और राज्‍यभर में समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्‍यमंत्री भगवंंत मान लुधियाना में ध्‍वजारोहण करने पहुंचे हैं तो मंत्रीगण अन्‍य जिलों में आयोजित समारोहों में तिरंगा फहराएंगे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 08:32 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 10:41 AM (IST)
Independence Day 2022: पंजाब में स्‍वतंंत्रता दिवस पर समाराहों की धूम , सीएम भगवंत मान ने लु‍धियाना में फहराया तिरंगा
लुधियाना में आयोजित स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में धवजारोहरण करते पंजाब के सीएम भगवंत मान। (एएनआइ)

चंडीगढ़ , जेएनएन। Independence Day 2022: पंजाब स्‍वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंंग गया है।  स्‍वतंत्रता के अमृत महाेत्‍सव पर पूरे प्रदेश में राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरंगा लहरा रहा है। स्‍वतंत्रता दिवस पर राज्‍यभर में समाराहो आयोजित किए गए। मुख्‍यमंत्री भगवंत मान लुधियाना में आयोजित रंगारंग समारोह में ध्‍वजारोहण किया। अन्‍य जिलों में राज्‍य के मंत्रीगण व प्रमुख लोग राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया।  इसके साथ ही चंडीगढ़ में भी विभिन्‍न स्‍थानों पर स्‍वंतंंत्रता दिवस समारोह आयोजित हो रहे हैं।     

loksabha election banner

राज्‍य में जालंधर , लुधियाना, बठिंडा , मोहाली , अमृतसर सहित सभी जिला मुख्‍यालयों पर स्‍वतंत्रता दिवस समरोह आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर भव्‍य परेड व कार्यक्रमों का आयेजन किया जा रहा है। स्‍वतंत्रता दिवस समारोहों में पुलिस , विभिन्‍न विभागों की टीमेंं और स्‍कूली बच्‍चे परेड और कार्यक्रम पेश कर रहे हैं। 

  

चंडीगढ़ के सेक्‍टर 17 के परेड ग्राउंड में स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल महिला पुलिस कर्मियों का दस्‍ता। (जागरण) 

गुरदासपुर के सरकारी कालेज में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्‍य के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया और परेड की सलामी ली। समारोह में विभिन्‍न कार्यक्रम पेश किए गए। 

गुरदासपुर में स्‍वतंत्रता‍ दिवस समारोह में लोगों को संबोधित राज्‍य के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल। (जागरण) 

सरहिंद के खेल स्टेडियम में आयोजित स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में राज्‍य के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने राष्‍ट्रीय ध्‍वज तिरंगा फहराया। अमृतसर में पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर किशन रोड़ी किशोरी ने गुरु नानक स्टेडियम में तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों से आए स्कूली बच्चों ने देश भक्ति से संबंधित अलग-अलग कार्यक्रम पेश किए। वही अलग-अलग सरकारी विभागों व स्कूलों की ओर से तैयार की गई झांकियां भी पेश की गईं।

बी चंद्रशेखर और जतिंदर सिंह औलख को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पुरस्कार

केंद्र सरकार की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब पुलिस के अधिकारियों को विलक्षण सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। निदेशक ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (बीओआई) पंजाब बी चंद्रशेखर और पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) इंटेलिजेंस जतिंदर सिंह औलख को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इसी तरह एआईजी जोनल सीआईडी अमृतसर वरिंदर सिंह इन कर्मियों में शमिल हैं। 

इसके अलावा डीसीपी ला एंड ऑर्डर अमृतसर परमिंदर सिंह भंडाल, डीएसपी आईआरबी लुधियाना दलजीत सिंह, डीएसपी कमांडो बटालियन बहादुरगढ़ संजीव कुमार, डीएसपी पीआरटीसी जहान खेलां हरजीत सिंह और डीएसपी सीआईडी जालंधर हरभजन लाल सहित छह पीपीएस अधिकारी शामिल हैं। सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक के लिए 14 अधिकारियों, कर्मचारियों का चयन किया गया है।

शेष अधिकारियों में इंस्पेक्टर राज कुमार, एसआई संपूर्ण सिंह, एसआई राजेश कुमार, एसआई राम दर्शन, एसआई चंद्र प्रकाश, एसआई सिकंदर सिंह, एएसआई मंजीत सिंह और एएसआई प्रीत पाल सिंह शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए।

इन अधिकारियों की सेवाओं को मान्यता देने और पूरे पंजाब पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के लिए गृह मंत्रालय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की मान्यता पुलिस बल को और अधिक समर्पण और निष्ठा के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिसकी कई गुना सुरक्षा चुनौतियों वाले सीमावर्ती राज्य में बहुत आवश्यक है।

Koo App


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.