Move to Jagran APP

Independence Day 2022: गोंडा में निेकाली गई Tiranga Yatra, सीडीओ ने बलिदानियों के घरवालों को किया सम्‍मानित

जिला प्रशासन व दैनिक जागरण के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को तरबगंज में डेढ़ किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी रही। ब्लाक परिसर से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ।

By Vrinda SrivastavaEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 09:30 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 09:30 PM (IST)
Independence Day 2022: गोंडा में निेकाली गई Tiranga Yatra, सीडीओ ने बलिदानियों के घरवालों को किया सम्‍मानित
Independence Day 2022: गोंडा में निेकाली गई Tiranga Yatra.

गोंडा, जागरण संवाददाता। जिला प्रशासन व दैनिक जागरण के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को तरबगंज में डेढ़ किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी रही।

loksabha election banner

ब्लाक परिसर से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। सीडीओ गौरव कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर, एसडीएम शत्रुघ्न पाठक, सीओ संसार सिंह राठी ने तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। यात्रा एमडीबी सिंह इंका, भयापुरवा, बस स्टाप, बाजार, पं. दीनदयाल उपाध्याय चौराहा होते हुए ब्लाक परिसर में संपन्न हुई।

तिरंगा यात्रा के दौरान परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर सीडीओ ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाना सौभाग्य की बात है। उन्होंने महिलाओं के भागीदारी की सराहना की। एडीओ आइएसबी अंब्रीश प्रताप सिंह, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा संजय पाल, नरसिंह नरायन पांडेय उपस्थित रहे।

इन्हें मिला सम्मान : सीडीओ ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के स्वजन विजय नरायन पांडेय, राजेश कुमार श्रीवास्तव, रामानंद, राज बहादुर, रामबरन को सम्मानित किया। एडीओ पंचायत केके तिवारी ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य के लिए बीसी सखी पूनम जायसवाल, प्रधान सुसेला शैलकुमारी व प्रधान पथार पटवारी को बेेहतर अमृत सरोवर निर्माण के लिए स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

देश के लिए हुए बलिदान, याद कर रहा हिंदुस्तान : बलिदान देने वाले मां भारती के वीर सपूतों की स्मृति में दैनिक जागरण की अगुवाई में रविवार को कैंडल मार्च निकाला गया। ग्रामीणों के साथ ही कर्मचारियों व स्वजन ने बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। बालपुरबाजार में बलिदानी लांसनायक सुनील कुमार तिवारी व बसंतपाल तिवारी की याद में कैंडल मार्च निकाला गया।

बलिदानी की प्रतिमा पर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इटियाथोक में बलिदानी विश्वनाथ तिवारी, रुपईडीह के उसरैना नारीपुरवा में लांस नायक अयोध्या प्रसाद मिश्र व बभनजोत के मझवाखास सोतिया में बलिदानी गंगाराम सोनी की स्मृति में कैंडल मार्च निकाला गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.