Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज है International Girl Child Day 2023, इस मौके पर जानिए क्या है छात्राओं के एजुकेशन की स्थिति

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Wed, 11 Oct 2023 07:34 AM (IST)

    International Girl Child Day 2023 अगर महिलाओं की शिक्षा पर बात करें तो निश्चित तौर पर पहले से तो हालात बदले हैं। आज लड़कियां हाइली क्वालिफाईड हो रही हैं। हाल ही मेंएक मीडिया रिपोर्ट में वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट के बारे में जानकारी देते हुए कहा गया है कि देश की आज़ादी के समय साक्षर लगभग नौ प्रतिशत थी। उस वक्त 11 में से केवल 1 लड़की साक्षर थी।

    Hero Image
    International Girl Child Day 2023: आज है अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2023।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। International Girl Child Day 2023: दुनिया भर में आज यानी कि 11 अक्टूबर, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 2023 मनाया जाएगा। इस मौके देश सहित अन्य मुल्कों में लड़कियों को उनके अधिकारों और बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए उन्हें जागरुक करने के साथ-साथ कई अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इनमें, गर्ल्स चाइल्ड एजुकेशन, करियर और उनकी हेल्थ सहित अन्य टॉपिक भी शामिल हैं। इसी मौके पर, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर देश में छात्राओं के एजुकेशन की क्या स्थिति है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की शिक्षा का स्तर किया है तो आइए डालते हैं एक नजर।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर महिलाओं की शिक्षा पर बात करें तो निश्चित तौर पर पहले से तो हालात बदले हैं। आज लड़कियां हाइली क्वालिफाईड हो रही हैं। हाल ही में, एक मीडिया रिपोर्ट में वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट के बारे में जानकारी देते हुए कहा गया है कि देश की आज़ादी के समय साक्षर लगभग नौ प्रतिशत थी। उस वक्त, 11 में से केवल 1 लड़की साक्षर थी। हालांकि, अब अब महिलाओं की साक्षरता दर बढ़कर 77% हो गई है। लेकिन अभी भी पुरुषों से काफी पीछे हैं। देश में पुरुषों की पुरुष साक्षरता दर 84.7% है। 

    International Girl Child Day 2023: साल 2012 से पहली बार मनाया गया था अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

    अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत साल 2012 में हुई थी। लड़कियों को बराबरी का दर्जा दिलाने सहित उनसे जुड़े अन्य मुद्दों पर पर जागरुक करने के उद्देश्य से इस दिन की शुरुआत की गई थी।

    International Girl Child Day 2023: पिछले साल यह थी थीम

    साल 2022 में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम थी 'अब हमारा समय है- हमारे अधिकार हमारा भविष्य' (Our Time is now- our rights, our Future) घोषित की गई थी।

    यह भी पढ़ें: National Girl Child Day 2023: जाने आज क्यों मनाया जाता है नेशनल गर्ल चाइल्ड डे और कब हुई थी मनाने की शुरुआत

    comedy show banner