विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

How to Become RO: राज्यों के सचिवालय में समीक्षा अधिकारी पदों पर कैसे मिलती है सरकारी जॉब, यहां जानें प्रॉसेस

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Thu, 28 Sep 2023 04:59 PM (IST)

How to Become Review Officer अगर आप भी सचिवालय में रिव्यू ऑफिसर यानी कि समीक्षा अधिकारी के पद पर नौकरी ...और पढ़ें

How to Become RO: रिव्यू ऑफिसर बनने के लिए योग्यता की पूरी जानकारी यहां से जानें। (Image-freepik)
How to Become RO: रिव्यू ऑफिसर बनने के लिए योग्यता की पूरी जानकारी यहां से जानें। (Image-freepik)

HighLights

  1. सचिवालय में रिव्यू ऑफिसर बनने के लिए सबसे पहले स्नातक होना है जरूरी।
  2. अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
  3. चयन के लिए प्रीलिम एग्जाम/ मेंस एग्जाम/ कंप्यूटर टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट का होता है आयोजन।

How to Become Review Officer: समीक्षा अधिकारी यानी कि रिव्यू ऑफिसर पदों पर हर वर्ष राज्यों द्वारा भर्ती निकाली जाती है। यह भर्ती राज्य के सचिवालयों में आरओ के पदों पर नियुक्ति के लिए की जाती है। यह पद काफी प्रतिष्ठित पद है। लाखों उम्मीदवार प्रतिवर्ष इस पद पर चयनित होने के लिए तैयारी करते हैं। अगर आप भी सचिवालय में रिव्यू ऑफिसर (RO) के पद पर नौकरी करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी है। आप यहां से आरओ पद के लिए योग्यता, चयन प्रक्रिया से संबंधित पूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं।

सचिवालय में समीक्षा अधिकारी बनने के लिए क्या है योग्यता

सचिवालय में समीक्षा अधिकारी बनने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही राज्यों के अनुसार कुछ पदों के लिए कंप्यूटर सर्टिफिकेट के अलावा टाइपिंग का ज्ञान (हिंदी एवं अंग्रेजी) भी होना अनिवार्य है।

इसके अलावा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु कटऑफ डेट से न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाती है।

(Image-freepik)

कैसे होता है चयन

रिव्यू ऑफिसर बनने के लिए लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा में भाग लेना होता है। अलग-अलग राज्यों के अनुसार भर्ती के लिए अलग-अलग परीक्षा पैटर्न अपनाया जाता है। जो उम्मीदवार प्रीलिम एग्जाम में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेते हैं वे मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई माने जाते हैं।

प्रारंभिक परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को मेंस एग्जाम यानी कि मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। अंत में उम्मीदवारों को पदों के अनुसार टाइपिंग टेस्ट/ कंप्यूटर ज्ञान टेस्टआदि के लिए आमंत्रित किया जाता है। सभी चरणों के बाद उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। जिन उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में दर्ज होता है उनको समीक्षा आधिकारिक यानी कि रिव्यू ऑफिसर के पद पर सचिवालय में नियुक्ति प्रदान की जाती है।

यह भी पढ़ें- How to Become BDO Officer: विकास खंड अधिकारी की सरकारी नौकरी के लिए कैसे होता है चयन, जानें प्रॉसेस