विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Career In Hospitality: हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में सफल करियर निर्माण के लिए अहम हैं ये Skills

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Thu, 31 Aug 2023 05:50 PM (IST)Updated: Thu, 31 Aug 2023 05:59 PM (IST)

Career In Hospitality आज विश्वभर में हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र है। इस क्षेत्र में देश ...और पढ़ें

Career In Hospitality: हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री इन स्किल्स के जरिये बनायें बेहतर करियर।
Career In Hospitality: हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री इन स्किल्स के जरिये बनायें बेहतर करियर।

HighLights

  1. हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में बेहतर करने के लिए कम्युनिकेशन स्किल होनी चाहिए बेहतर।
  2. इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए टाइम मैनेजमेंट है बेहद आवश्यक।
  3. नए ट्रेंड्स से हमेशा रहें परिचित।

Career In Hospitality: दुनियाभर में हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्र है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक इस क्षेत्र में आगे भी तेजी से ग्रोथ देखने को मिलने वाली है। कोविड-19 के बाद इस क्षेत्र में व्यापक रूप से बढ़ोत्तरी देखने को मिली है जिसके चलते अब हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में पेशेवर लोगों की डिमांड के साथ ही देश-विदेश में नौकरी के अवसर तेजी से खुले हैं। अगर आप भी हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में बेहतर करने के लिए प्रयासरत हैं तो आपके अंदर कुछ स्किल्स का होना बेहद आवश्यक है। इन स्किल्स के द्वारा आप इस क्षेत्र में बेहतर भविष्य बना सकते हैं।

कम्युनिकेशन स्किल होना है बेहद जरूरी

हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में बेहतर करियर बनाने के लिए कम्युनिकेशन स्किल सबसे अहम है। क्योंकि हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में देश-विदेश के अलग-अलग संस्कृतियों, भाषाओं, पृष्ठभूमि से लोग आते हैं और आपको इनसे डील करना होता है। इसलिए सबसे अहम है कि आप उन लोगों से बेहतर कम्युनिकेशन स्थापित कर सकें और अच्छी से अच्छी सर्विस मुहैया करवा सकें। यह स्किल आपको देश के साथ ही विदेश में भी अवसर खोलने का काम करेगी।

नए ट्रेंड्स से रहें परिचित

सोशल मीडिया के इस दौर में ट्रेंड्स लगातार बदलते रहते हैं। आपको इससे भली-भांति परिचित रहना होगा ताकि आप ट्रेंड्स के अनुसार लोगों को उनके मनपसंद व्यंजनों से खुश कर सकें। आजकल लोग खाने को लेकर काफी सजग हो गए हैं तो यह स्किल आपके करियर में चार चांद लगाने का काम करेगा।

यह भी पढ़ें- Career in Tourism: टूर एंड टूरिज्म के क्षेत्र में कमा सकते हैं लाखों, करें ये कोर्स

टाइम मैनेजमेंट है बेहद जरूरी

हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में सफल होना चाहते हैं तो टाइम मैनेजमेंट सबसे महत्वपूर्ण होता है। अगर आप किसी भी कस्टमर को समय का ध्यान रखते हुए सर्विस प्रोवाइड कराते हैं तो यह आपको तेजी से आगे बढ़ाने में मदद करेगा। टाइम मैनेजमेंट से आप चीजों को सही से हैंडल कर पाएंगे जिससे आपको अंदर लीडरशिप क्वालिटी भी निखरकर सामने आएगी।

इन सबके साथ ही इस क्षेत्र में बेहतर करने के लिए आपके अंदर प्रेजेंटेशन के गुण होना बेहद आवश्यक है। यह गुण आपको बाकी सबसे अलग करके आपकी नयी पहचान बनाने में मदद करेगा जो आपके करियर के लिहाज से बेहद उपयोगी साबित होगा।

यह भी पढ़ें- Hotel Management: 12वीं के बाद करें होटल मैनेजमेंट का कोर्स, देश के साथ ही विदेश में भी है नौकरी का स्कोप