मिस्त्री ने जताई विकास की प्रतिबद्धता
देश के आर्थिक विकास में योगदान के लिए टाटा समूह पहले से ही जाना जाता है। अब समूह के मनोनीत चेयरमैन साइरस पी मिस्त्री ने भी इसके लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा है कि वह इससे पीछे नहीं हटेंगे। मौजूदा चेयरमैन रतन टाटा के इस साल दिसंबर में रिटायर होने के बाद वह समूह की कमान संभालेंगे।
जमशेदपुर। देश के आर्थिक विकास में योगदान के लिए टाटा समूह पहले से ही जाना जाता है। अब समूह के मनोनीत चेयरमैन साइरस पी मिस्त्री ने भी इसके लिए प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा है कि वह इससे पीछे नहीं हटेंगे। मौजूदा चेयरमैन रतन टाटा के इस साल दिसंबर में रिटायर होने के बाद वह समूह की कमान संभालेंगे।
मिस्त्री टाटा समूह के अगले चेयरमैन होंगे, इस घोषणा के बाद मानवाधिकार कार्यकर्ता जवाहर लाल शर्मा ने उन्हें एक पत्र लिखा था। साइरस ने पूर्व चेयरमैन जेआरडी टाटा की कही बातों का हवाला देते हुए इस पत्र का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी उपलब्धि या सफलता तब तक कोई मायने नहीं रखती, जब तक यह देश और लोगों के लाभ के लिए नहीं हो। साथ ही इसे उचित और ईमानदार तरीके से हासिल किया जाना चाहिए। पत्र में मानवाधिकार कार्यकर्ता ने उम्मीद जताई है कि मिस्त्री की अगुआई में टाटा समूह अधिक समृद्धि और सफलता हासिल करेगा। साथ ही अपने सामाजिक उत्तारदायित्वों के प्रति भी प्रतिबद्ध रहेगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर