ओएनजीसी के तेल ब्लॉक की नीलामी कर रहा चीन
दक्षिण चीन सागर विवाद भारत की सरकारी तेल व गैस उत्पादक कंपनी ओएनजीसी की मुश्किल बढ़ा सकता है। कंपनी के इस सागर में स्थित तेल ब्लॉक को चीन की सरकारी तेल फर्म सीएनओओसी ने नीलामी पर डाल दिया है। इस ब्लॉक नंबर 12
हनोई। दक्षिण चीन सागर विवाद भारत की सरकारी तेल व गैस उत्पादक कंपनी ओएनजीसी की मुश्किल बढ़ा सकता है। कंपनी के इस सागर में स्थित तेल ब्लॉक को चीन की सरकारी तेल फर्म सीएनओओसी ने नीलामी पर डाल दिया है। इस ब्लॉक नंबर 128 के लिए चीन की कंपनी ने बाकायदा निविदा मंगा ली है। ओएनजीसी को उत्खनन के लिए यह ब्लॉक एक अनुबंध के तहत पेट्रो वियतनाम ने सौंपा था।
चीन दक्षिण चीन सागर स्थित ब्लॉक को अपना बताते हुए कह रहा है कि भारत इस क्षेत्र में तेल व गैस उत्खनन से दूर रहे। वहीं भारत का कहना है कि यह तेल ब्लॉक वियतनाम के क्षेत्राधिकार में आता है। संयुक्त राष्ट्रसंघ ने भी इसे वियतनाम का क्षेत्र माना है। ऐसे में इस तेल क्षेत्र को छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता है। वियतनाम में भारत के राजदूत रंजीत राय ने कहा, 'दक्षिण चीन सागर हमारे कूटनीतिक हितों और ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।'
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर