Move to Jagran APP

जनादेश से विश्वासघात के खिलाफ मुजफ्फरपुर में भाजपा ने दिया धरना

जिले के विभिन्न प्रखंडों में मंगलवार को जनादेश से विश्वासघात के खिलाफ भाजपा नेताअेां कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2022 02:51 AM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 02:51 AM (IST)
जनादेश से विश्वासघात के खिलाफ मुजफ्फरपुर में भाजपा ने दिया धरना
जनादेश से विश्वासघात के खिलाफ मुजफ्फरपुर में भाजपा ने दिया धरना

मुजफ्फरपुर । जिले के विभिन्न प्रखंडों में मंगलवार को जनादेश से विश्वासघात के खिलाफ भाजपा नेताअेां, कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया। कुढ़नी : स्वर्ण जयंती पार्क में आयोजित धरना सभा में पूर्व विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत की परिकल्पना की है। जिस जंगल राज के खिलाफ बिहार की जनता ने एनडीए को बहुमत दिया था आज उसी जंगलराज की गोद में जाकर नीतीश बैठ गए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता तुर्की मंडल अध्यक्ष नितेश कुमार सिंह ,संचालन मंडल अध्यक्ष रंजन मिश्रा तथा धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार दास ने किया। मौके पर विधानसभा के प्रभारी मनीष कुमार सिंह, अरविंद सिंह ,ओम प्रकाश गुप्ता, मनोज शाह , विजय भठ , मंजय ठाकुर, अभिषेक कुमार प्रिंस, प्रमोद चौधरी ,अमरनाथ सिंह, डा. देव , राजेश झा, सुबोध सिह , आशुतोष पासवान , अमित पासवान , जिप प्रतिनिधि विनय पासवान, मनोज राय , विजय चौधरी, राज किशोर प्रसाद , जितेंद्र सहनी , लालू महतो, बबलू सहनी, जयहिन्द गुप्ता ,हीरालाल पंडित , दशरथ महतो, दिलीप साह सहित अन्य मौजूद थे। साहेबगंज : प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक डा राजू कुमार सिंह राजू ने महागठबंधन पर जनादेश से विश्वासघात का आरोप लगाया। कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध लोगों के सहयोग से खुलकर संघर्ष होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ललित कुमार गुप्ता ने की जबकि संचालन संजीत कुमार ने किया। संबोधित करने वालों में सासद प्रतिनिधि रामनरेश मालाकार, अब्दुल रहमान मिस्टर, पूर्व मुखिया शैलेन्द्र महतो,महेश्वरी सिंह, प्रमुख पति विकेश सिंह तथा रविशकर कुंवर थे। ढोली : सकरा प्रंखड मुख्यालय पर भाजपा सकरा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष रमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में धरना दिया गया । धरना को संबोधित करने वालों में मनोज राम, रामबालक शर्मा, मनोज कुमार भगत, सत्यनारायण साह,मो. शाहिद, मो. परवेज आलम, अशोक कुमार चौधरी, शिवजी गाधी आदि थे। सरैया : विधायक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष पश्चिमी सुनील द्विवेदी,पूर्वी मंडल अध्यक्ष पिंटू कुशवाहा,पूर्व मंडल अध्यक्ष व जिला कार्यसमिति सदस्य प्रेम चंद्र सिंह,साहेबगंज विधानसभा प्रभारी राज कुमार साह,मनोज पटेल,सोनू शाही,गणेश साह,अरुण सिंह,राजू सिंह,लखींद्र साह,गणिनाथ सहनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित थे। इधर, धरना के दौरान विधायक व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। वहीं पूर्व भाजपा मंत्री सुभाष सिंह के निधन पर उनकी आत्मा की शाति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। पारू : प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित धरना सभा को संबोधित करते साहेबगंज विधायक राजू कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को सिर्फ कुर्सी पर बने रहने की चिंता रहती हैं। उन्हें बिहार की जनता के सुख-दुख से कोई मतलब नही है । धरना-प्रदर्शन को गुड्डू ओझा , शंभू प्रसाद सिंह , रामनरेश मालाकार , विजय पासवान , शुकुल ठाकुर , अरविंद सिंह , विकेश कुमार , सुमन ठाकुर , संजीव पटेल , झुन झुन चौधरी , राजकुमार साह समेत दर्जनों लोगो ने संबोधित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहिचन्द्र ठाकुर ने किया जबकि संचालन मोनू मिश्रा ने किया। औराई : लोहिया पार्क में जनादेश से विश्वासघात के विरोध में भाजपा ने धरना दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरिओम कुमार ने की, संचालन कटरा उतरी मंडल अध्यक्ष शिशिर झा ने किया। मौके पर पूर्व मंत्री व स्थानीय विधायक रामसूरत कुमार , जिला उपाध्यक्ष सह औराई विधानसभा प्रभारी हरिमोहन चौधरी, भाजपा प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह, जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष फेकू राम, जिला मंत्री कृष्ण बल्लभ यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उमेश राय, वरिष्ठ नेता रतिकात चौधरी, प्रमुख पति रंजीत कुमार, उप प्रमुख पप्पू कुमार साह, नरेंद्र शाही,शोभेन्द्र सिंस,सुभाष,शर्मा, उमेश ठाकुर चितरंजन कुमार, बसंत कुमार, नंदकिशोर यादव गुड्डू साह, सवर्ेंद्र झा,संजय मानव, कृष्ण मोहन राय ,प्रशात कुमार राजू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीता कुमारी ने किया। काटी : प्रखंड मुख्यालय पर विश्वासघात के विरोध में आयोजित धरना की अगुवाई जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने की । इस दौरान वैशाली लोकसभा प्रभारी हरेंद्र सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार सत्ता के लिए सभी नीति सिद्धातो को तिलाजलि दे दी है। धरना में करीब दो दर्जन स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मोतीपुर : धरना सभा को संबोधित करते हुए विधायक अरूण कुमार सिह ने कहा कि विधान सभा चुनाव मे बिहार की जनता ने एनडीए को जनादेश दिया था । इसका अपमान कर नीतीश कुमार उनके साथ हो लिए , जिनके खिलाफ लडते हुए राजनिती मे पहचान बनाई ।धरना को गोरख ठाकुर , विजय तिवारी , प्रशात शाही , मुखिया श्री कान्त कुशवाहा, संजीव शाही , उदय मिश्रा आदि ने भी संबोधित किया ।अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष यशवत कुमार राय व संचालन श्याम बाबु कुशवाहा ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.