विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में विधायक आवास की सातवीं मंजिल से गिरकर भाजपा नेता की मौत, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री थे नानक चंद्र भुर्जी

Published: Tue, 28 Jul 2026 03:36 PM (IST)

लखनऊ में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री नानक चंद्र भुर्जी की न्यू विधायक आवास की सातवीं मंजिल से गिरकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नानक चंद्र भुर्जी न्यू विधायक आवास की सातवीं मंजिल से गिरे।

  2. गंभीर रूप से घायल भुर्जी की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत।

  3. पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। लालबाग स्थित न्यू विधायक आवास की सातवीं मंजिल से मंगलवार की दोपहर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री नानक चंद्र भुर्जी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची हजरतगंज पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की है। घटना कैसे हुई अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है। 

भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे सिविल अस्पताल

घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और प्रदेश मंत्री के समर्थक सिविल अस्पताल पहुंचे हैं। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।