विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jamui News: प्रेम-विरह में खोया आपा... पत्नी की जुदाई नहीं हुई बर्दाश्त, गोली मार पति ने कर ली आत्महत्या

By Manikant Singh Edited By: Mukul Kumar
Published: Sun, 24 Dec 2023 01:18 PM (IST)

जमुई में पत्नी मायके गई तो पति ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।यह मामला चंद्रदीप थाना क्षेत्र के ...और पढ़ें

पत्नी गई मायके तो पति ने सिर मे गोली मारकर कर ली आत्महत्या
पत्नी गई मायके तो पति ने सिर मे गोली मारकर कर ली आत्महत्या

HighLights

  1. दो साल पूर्व हुआ था प्रेम विवाह
  2. पत्नी गई थी मायके, बोला- आ जाओ वरना गोली मार लेंगे..

संवाद सहयोगी, जमुई। आपने अकसर सुना होगा कि पत्नी से मिलने सांप को रस्सी समझ छत पर चढ़ गए थे। इसे दांपत्य प्रेम से जोड़कर कहा जाता है, लेकिन जिले में प्रेम विरह में एक पति ने अपनी जान ही दे दी। पत्नी मायके गई थी। पति को उसकी जुदाई बर्दाश्त नहीं हो रही थी।

फोन पर आने को कहा और नहीं आने पर जान दे देने की बात कही। पत्नी ने इसे मजाक समझा, लेकिन इसे मजाक समझना अब उसके लिए जीवन भर का टीस बन गया। बेसुध पत्नी उस वक्त को कोस रही है जब वो पति के कहने पर तुरंत क्यों नहीं लौटी। घटना जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के इस्लामनगर गांव की है।

पत्नी के जुबान पर बस एक ही रट

चार साल के मासूम को गोद में लिए बेसुध पत्नी के जुबान पर बस एक ही रट है कि आखिर ऐसा क्यों किए। साथ जीने-मरने की कसम खाई थी। बीच सफर में क्यों साथ छोड़ गए। थोड़ा तो समय दिया होता, थोड़ा तो सब्र किया होता, सारी दुनिया छोड़ तुम्हारे पास आ जाती, फिर मायके से आने में कितना वक्त लगता।

बताया जाता है कि इस्लामनगर निवासी जमुना चौधरी के बेटे जितेन्द्र कुमार ने दो वर्ष पूर्व आरती से प्रेम विवाह किया था। मृतक के पिता ने बताया कि दोनों बहुत ही प्रेम से रहते थे। पूरा परिवार खुश था। कुछ दिन पहले बहु अपने मायके गई थी।

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि रात में पति ने पत्नी को फोन कर कहा कि तुरंत वापस आओ वरना गोली मार लेंगे। पत्नी उसे समझा-बुझा शांत किया लेकिन प्रेम विरह जलते पति जितेंद्र ने आपा खो दिया और अपने आप को गोली मार ली।

घटना से परिवार वाले सकते में तो ग्रामीण अचंभित। पूरे गांव के लोग सदमे में हैं। हर जुबान पर उनकी ही कहानी और कहानी के अंत में, उफ...

यह भी पढ़ें-

Bihar Politics: 'जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं...', जेल से निकलते ही मनीष कश्यप का हल्ला बोल; 'कंस' से कर दी नीतीश सरकार की तुलना

आरा में पुलिस ने छात्रों पर दौड़ा दौड़ाकर भांजीं लाठियां, कइयों को खेत में भी खदेड़ा