कालीन नगरी में अवैध कालोनाइजरों का फैल रहा जाल
हिकश े े े े
कालीन नगरी में अवैध कालोनाइजरों का फैल रहा जाल
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : कालीन नगरी भदोही में अवैध कालोनाइजरों का जाल फैलता जा रहा है। आलम यह है कि जिम्मेदार महकमा कार्रवाई के बजाय प्लाटिंग कर रहे कथित ब्रोकरों को संरक्षण देता फिर रहा है।
महानगरों के तर्ज पर इन दिनों जिले में भी अवैध कालोनाइजरों की बाढ़ आ गई है। हद तो तब हो जाती है जब बगैर नगरीय प्रशासन के अनुमति नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में अवैध कालीन तैयार की जा रही है। यह कारोबार गोपीगंज और ज्ञानपुर क्षेत्र में जड़ें जमा चुकी हैं। यही नहीं ज्ञानपुर में तो विकास भवन की भूमि पर प्लाटिंक कर दिया जा रहा है। भदोही औद्यौगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में भी कालोनाइजर मनमानी तरीके से भूमि प्लाटिंग कर कालोनी तैयार कर रहे हैं। नियमानुसार पंजीकृत संस्था द्वारा भूमि की प्लाटिंग की जाती है। संस्था द्वारा भारत सरकार को आयकर अदा करने के साथ ही साथ स्टांप ड्यूटी भी देनी पड़ती है। नियम कानून को धता बता ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही आदि क्षेत्रों में कथित कालोनाइजर बड़े पैमाने पर कारोबार करने लगे हैं। गोपीगंज और ज्ञानपुर क्षेत्र में तो आवासीय कालोनी की बाढ़ आ गई है। हद तो तब हो जाती जब भदोही विकास प्राधिकरण क्षेत्र में बेधड़क अवैध कालोनी विकसित की जा रही हैं। अधिकारी जानते हुए भी अंजान बने हैं। तत्कालीन उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर की ओर से कइयों को नोटिस भी दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।