सारा पालिन
सराह पालिन अमेरिकी राजनीतिज्ञ, आलोचक और लेखक हैं, जो वर्ष 2006 से 2009 तक अलास्का की नौंवी राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। वर्ष 2008 में राष्ट्रपति चुनाव में वह उप राष्ट्रपति के लिए
By Edited By: Published: Fri, 09 Mar 2012 04:53 PM (IST)Updated: Fri, 09 Mar 2012 04:53 PM (IST)
सराह पालिन अमेरिकी राजनीतिज्ञ, आलोचक और लेखक हैं, जो वर्ष 2006 से 2009 तक अलास्का की नौंवी राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। वर्ष 2008 में राष्ट्रपति चुनाव में वह उप राष्ट्रपति के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार थीं। प्रमुख राष्ट्रीय पार्टी की टिकट पर अलास्का की उप राष्ट्रपति पद के लिए नामित होने वाली वह पहली रिपब्लिकन महिला हैं। उनकी किताब गोइंग रोग की 20 लाख से अधिक प्रति बिक चुकी हैं। जनवरी 2010 से वह फॉक्स न्यूज के लिए राजनीतिक कमेंटरी कर रही हैं और एक टेलीविजन शो सराह पालिन की अलास्का की मेजबानी भी कर रही हैं। इस शो को पांच मिलियन दर्शकों ने देखा है, जोकि टीएलसी के लिए एक रिकॉर्ड है। वर्ष 1992 में वसिला सिटी काउंसिल के लिए चुनी गईं और वर्ष 1996 में वसिला की मेयर बनीं। लेफ्टिनेंट गवर्नर पद की दौर में पिछडऩे के बाद वर्ष 2003 में वह अलास्का गैस ऑयल एंड गैस कंजरवेशन कमीशन की चेयरमैन नियुक्त की गईं। वह अलास्का की गवर्नर बनने वाली सबसे कम उम्र की पहली महिला हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें