Move to Jagran APP

अर्जुन सिंह

अर्जुन सिंह को कांग्रेस के उन नेताओं में गिना जाता है कि जो कांग्रेस के अंदर बाहर होते रहे। विवादों से भी उनका पुराना नाता रहा। अर्जुन सिंह जब पी वी नरसिंह राव की सरकार में मंत्री थे तो उस वक्त बाबरी

By Edited By: Published: Mon, 06 Feb 2012 03:13 PM (IST)Updated: Mon, 06 Feb 2012 03:13 PM (IST)
अर्जुन सिंह
अर्जुन सिंह को कांग्रेस के उन नेताओं में गिना जाता है कि जो कांग्रेस के अंदर बाहर होते रहे। विवादों से भी उनका पुराना नाता रहा। अर्जुन सिंह जब पी वी नरसिंह राव की सरकार में मंत्री थे तो उस वक्त बाबरी मस्जिद के विध्वंस के चलते उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। कुछ विवादों के चलते उन्होंने कांग्रेस से नाता तोड़कर नारायण दत्त तिवारी के साथ मिलकर नई कांग्रेस का गठन किया था। लेकिन इसके बाद लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद वह एक बार फिर से कांग्रेस में आ गए। वह मध्यप्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे। इसके अलावा केंद्र सरकार में भी वह मानव संसाधन मंत्री रहे थे और वह पंजाब के गवर्नर भी रहे थे। वर्ष 2000 में उन्हें सबसे बेहतर सांसद का पुरस्कार भी मिला था। अर्जुन सिंह का 80 वर्ष की उम्र में दिल्ली में ही निधन हो गया था।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.