एकल प्लास्टिक पर रोक के लिए नगर निगम कार्यालय से निकाली गई जागरूकता रैली
एकल प्लास्टिक पर रोक के लिए नगर निगम कार्यालय से निकाली गई जागरूकता रैली
एकल प्लास्टिक पर रोक के लिए नगर निगम कार्यालय से निकाली गई जागरूकता रैली
जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास) : एकल उपयोग प्लास्टिक व थर्मोकोल के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए मंगलवार को नगर निगम कार्यालय सासाराम से जागरुकता रैली निकाली गई। नगर आयुक्त सत्यप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई जागरुकता रैली शहर के मुख्य बाजारों से होकर गुजरी रैली के माध्यम से पर्यावरण के लिए खतरा बने एकल उपयोग वाले प्लास्टिक का उपभोग नहीं करने की अपील की गई। रैली के माध्यम से प्लास्टिक कैरी बैग के निर्माण, आयात, भंडारण, परिवहन, बिक्री व उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के संबंधित कानून प्रभावी होने की भी जानकारी दी गई। जन जागरूकता के माध्यम से आमलोगों को इसके उपयोग से होने वाले मानवीय व पर्यावरण को नुकसान के बारे में जानकारी देने का सुझाव दिया गया। सरकारी कार्यालयों में प्लास्टिक के बोतल में रखे गए पानी का उपयोग नहीं करने की भी अपील की गई । नगर निगम क्षेत्र में रैली निकालने के संबंध में जानकारी देते हुए नगर आयुक्त ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक का इस्तेमाल पर रोक लगाना है। अभी तक दुकानदारों को चेतावनी देकर ही छोड़ा जा रहा है और माइक से शहरी क्षेत्र में प्रचार का लोगों को प्लास्टिक व थर्मोकोल का इस्तेमाल नही करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बताया कि लोगों को अपने घरों से कपड़े के झोले लेकर सब्जी व फल लेने लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं। पर्यावरण विभाग का मानना है कि एक बार इस्तेमाल कर फेंक देने वाला प्लास्टिक सबसे अधिक नुकसानदेह है। प्लास्टिक के ग्लास में बिकने वाली चाय को स्वास्थ्य के लिए सबसे अधिक नुकसानदेह बताया गया। रैली में नगर उप आयुक्त, सिटी मैनेजर अमित सहाय, पर्यावरण पदाधिकारी के अलावा स्वंय सहायता समूह की महिला प्रतिनिधि, नगर निगम के कर्मी व पूर्व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।