बाइक बचाने में पलटी आटो, दो की हालत गंभीर
दर्शन के लिए गुढ़ाकला के हनुमान
By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 06:20 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 06:20 PM (IST)
बाइक बचाने में पलटी आटो, दो की हालत गंभीर
संवाद सहयोगी, नरैनी : बाइक को बचाने में तेज रफ्तार आटो पलट गई। उस पर सवार बुजुर्ग दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से महिला की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अतर्रा के पचोखर गांव निवासी 70 वर्षीय रघुवीर गौतम अपनी पत्नी 66 वर्षीय संपतिया को लेकर दर्शन के लिए गुढ़ाकला के हनुमान मंदिर गए थे। दर्शन कर आटो से लौट रहे थे। कालिंजर के गुढ़ाकला चौराहे पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार को बचाने के चक्कर में आटो पलट गई। हादसे में पति पत्नी घायल हो गए। चौकी इंचार्ज अजीत प्रताप सिंह ने यूपी 112 पुलिस वाहन से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। संपतिया की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें