विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेठी में APK फाइल बनी 'डिजिटल जाल', एक क्लिक में खाते से उड़ गए 6.03 लाख रुपये

Published: Sun, 12 Jul 2026 04:32 PM (IST)

अमेठी के इन्हौना में एक युवक को वॉट्सएप पर आई संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड करना महंगा पड़ गया। फाइल डाउनलोड ...और पढ़ें

एक क्लिक में खाते से उड़ गए 6.03 लाख रुपये। AI जेनरेटेड फोटो

एक क्लिक में खाते से उड़ गए 6.03 लाख रुपये। AI जेनरेटेड फोटो

HighLights

  1. अमेठी में युवक ने संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड की।

  2. साइबर ठगों ने बैंक खाते से 6 लाख रुपये निकाले।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

संवाद सूत्र, इन्हौना (अमेठी)। वाट्सएप पर आई एक संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड करना युवक को लाखों रुपये का नुकसान दे गया। फाइल डाउनलोड होने के बाद उसके बैंक खाते से साइबर ठगों ने छह लाख तीन हजार 200 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकाय पर पुलिस ने घटना के 40 दिन बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

कस्बा निवासी शैलेंद्र कुमार वर्मा का बैंक आफ बड़ौदा की शाखा में बचत खाता संचालित है। युवक ने बताया कि घटना से पहले दुर्गा पूजा समिति नामक वाट्सएप ग्रुप में एक संदिग्ध एपीके फाइल भेजी गई थी। जानकारी के अभाव में उन्होंने फाइल डाउनलोड कर ली।

आरोप है कि इसके बाद साइबर अपराधियों ने मोबाइल की पहुंच हासिल कर बैंकिंग जानकारी का दुरुपयोग किया। बताया कि 26 मई को उनके बैंक खाते से अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से 2.50 लाख रुपये, 2.50 लाख रुपये, 50 हजार रुपये, 28,200 रुपये और 25 हजार रुपये निकाल लिए गए।

इस तरह कुल 6,03,200 रुपये साइबर ठगों ने पार कर दिए। घटना की जानकारी के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर साइबर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और ठगी गई धनराशि वापस दिलाने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साइबर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी में 'साथी पोर्टल' से होगा बीज का वितरण, सुलतानपुर में एक अगस्त से प्रभावी होगी योजना