Agra Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के भाव में गिरावट, आगरा में चेक कर लें पेट्रोल और डीजल का रेट
Agra Petrol Price Today तेल कंपनियाें की ओर से पेट्रोल और डीजल के दामाें में जो बढ़ोत्तरी के कयास लग रहे थे उन पर कुछ समय के लिए विराम लग गया है। कच्चे तेल का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है।
आगरा, जागरण संवाददाता। उछाल मार रहा कच्चा तेल अब नीचे आ चुका है। कच्चे तेल की कीमताें में तेजी के चलते ही ये कयास लगने लगे थे कि तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा सकती हैं। लेकिन मंगलवार रात कच्चे तेल का भाव 100 डॉलर से नीचे ही रहा। इसके चलते उम्मीद ये है कि पेट्रो पदार्थाें पर अभी मूल्यवृद्धि नहीं होगी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव मंगलवार को 100 डॉलर से नीचे यानि 88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। जबकि कुछ समय पहले ये 100 डॉलर के अधिक के भाव पर था। इसी के चलते तेल कंपनियां घाटा झेल रही थीं। अब इसके भाव नीचे होने से माना जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल के दामाें में अभी राहत बरकरार रहेगी। हालांकि गैस के दाम तो लगातार बढ़ते रहे हैं लेकिन बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दामाें में वृद्धि नहीं की गई है।
आगरा में 22 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं, जबकि सीएनजी के दाम हर महीने बढ़े हैं। बुधवार सुबह सीएनजी का भाव आगरा में 97.25 रुपये प्रति किलोग्राम हो चुका है। वहीं इस समय आगरा में सरकारी कंपनियाें के पंप पर पेट्रोल 96.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.52 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पेट्रोल की तुलना में अब सीएनजी एक रुपये महंगी है।
गौरतलब है कि आगरा में 22 मई से पहले 1ृ05 रुपये में एक लीटर पेट्रोल आ रहा था। 22 मई को एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर केंद्र सरकार ने कुछ राहत दी थी। एक्साइज ड्यूटी घटने के बाद आगरा में पेट्रोल की कीमत में ₹9.50 और डीजल सात रुपये की कमी आई थी।
वहीं निजी कंपनियाें की बात करें तो एस्सार और रिलायंस, दोनों ही दाम बढ़ा चुकी हैं। कालिंदी विहार स्थित एस्सार पंप पर पेट्रोल 101.61 रुपये में मिल रहा है। वहीं कुबेरपुर पर स्थित रिलायंस पंप पर पेट्रोल 103.23 रुपये और डीजल 94.30 रुपये हैं। दाम बढ़ने के बाद निजी कंपनियाें के पेट्रोल पंपाें की बिक्री पर भी असर देखने को मिल रहा है।
ऐसे बढ़े दाम (रुपयों में)
तिथि पेट्रोल डीजल
तीन नवंबर 107.12, 99.04
चार नवंबर 101.22, 87.22
पांच नवंबर 95.43, 86.93
छह नवंबर 95.02, 86.56
22 मार्च 95.82, 87.34
23 मार्च 96.65, 88.17
25 मार्च 97.45, 88.97
26 मार्च 98.20, 89.72
27 मार्च 98.74, 90.22
28 मार्च 99.04, 90.67
29 मार्च 99.84, 91.37
30 मार्च 100.61, 92.15
31 मार्च 101.43, 92.98
02 अप्रैल 102.23, 93.78
03 अप्रैल 103.03, 94.52
04 अप्रैल 103.43, 94.98
05 अप्रैल 104.23, 95.78
06 अप्रैल 105.03, 96.58
21 मई 105.03, 96.58
22 मई 96.35, 89.52
17 अगस्त 96.35, 89.52
रोज सुबह छह बजे बदलती है कीमत
गौरतलब है कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।