Move to Jagran APP

Agra Crime: महिला कार्यकर्ता से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग के आरोप में जेल पहुंचे ब्रजेश पंडित, Whatsapp से उजागर हुईं समाजसेवी की करतूतें

Agra Crime महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने संकल्प सेवा संस्थान के पदाधिकारी ब्रजेश पंडित पर दर्ज कराया था मुकदमा। चौथ वसूली और ब्लैकमेल करने का आरोप पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने बढ़ाई दुष्कर्म की धारा। जेल भेजा गया।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 06:42 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 06:42 PM (IST)
Agra Crime: महिला कार्यकर्ता से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग के आरोप में जेल पहुंचे ब्रजेश पंडित, Whatsapp से उजागर हुईं समाजसेवी की करतूतें
Agra Crime: संकल्प सेवा संस्थान के पदाधिकारी ब्रजेश पंडित को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। महिला सामाजिक कार्यकर्ता से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप में संकल्प सेवा संस्थान के पदाधिकारी ब्रजेश पंडित को ताजगज पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को अदालत में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

loksabha election banner

सदर क्षेत्र की रहने वाली महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने आईजी रेंज कार्यालय में शिकायत की थी। जिसके अनुसार नामनेर निवासी संकल्प सेवा संस्थान के पदाधिकारी बृजेश शर्मा उर्फ बृजेश पंडित ने उनसे संपर्क किया।अपनी संस्था में सहयोग करने का प्रस्ताव रखा। जिस पर वह संस्था के साथ जुड़कर सामाजिक कार्य करने लगी। महिला सामाजिक कार्यकर्ता का आरोप है कि बृजेश पंडित उनको वाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज करने लगे। अकेले में बुलाने का भी दबाव बनाया। जिसका विरोध करने पर पदाधिकारी ने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

जिसके चलते वह पदाधिकारी के द्वारा संचालित सभी वाट्सएप ग्रुप से अलग हो गईं। अपनी पूर्व की संस्था में कार्य करना शुरू कर दिया। जिससे गुस्साए बृजेश पंडित ने विभिन्न ग्रुपों में उनके बारे में अशोभनीय मैसेज भेज सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना शुरू कर दिया।

ब्रजेश पंडित ने उनसे पांच लाख की चौथ भी मांगी। मामले में पिछले दिनों थाना ताजगंज में आईटी एक्ट, छेड़छाड़, चौथ मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि आरोपित पदाधिकारी ब्रजेश शर्मा को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में प्रस्तुत किया गया था। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पीड़िता के बयान पर बढ़ी दुष्कर्म की धारा

मुकदमे में दुष्कर्म की धारा पुलिस ने पीड़ित के बयान और मेडिकल के आधार पर बढ़ाई। पीड़िता ने पुलिस और मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान में ब्रजेश शर्मा उर्फ ब्रजेश पंडित पर अपने शारीरिक शोषण की बात कही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.