Move to Jagran APP

Agniveer Bharti 2022: स्टेरॉइड लगाकर अग्निवीर भर्ती रैली में दौड़ने पहुंचे युवा, जांच में सच आया सामने

Agniveer Bharti 2022 अग्निवीर सेना भर्ती में पास होने को युवा अपने स्वास्थ्य से कर रहे खिलवाड़। अग्निवीर भर्ती में अलीगढ़ व एटा के 115 युवा बलवर्धक व स्टेरॉयड का प्रयोग कर पहुंचे थे भर्ती स्थल। आगरा के आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रही है अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया।

By amit dixitEdited By: Tanu GuptaPublished: Sat, 01 Oct 2022 05:12 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 05:12 PM (IST)
Agniveer Bharti 2022: स्टेरॉइड लगाकर अग्निवीर भर्ती रैली में दौड़ने पहुंचे युवा, जांच में सच आया सामने
Agniveer Bharti 2022: रैली से पहले युवाओं की जांच करते अधिकारी।

आगरा, जागरण संवाददाता। अग्निवीर भर्ती रैली में अभी तक फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी लेने का मामला सामने आया था लेकिन शनिवार को आनंद इंजीनियरिंग कालेज में अलीगढ़ और एटा के युवाओं ने स्टेरायड का प्रयोग किया। इन दोनों जिलों के 115 युवा स्टेरायड लेकर रैली में पहुंच गए। जांच में इनसे पूछताछ हुई तो सच सामने आ गया। इन युवाओं को रैली से बाहर करते हुए विशेष सूची में डाल दिया गया है। 

loksabha election banner

अग्निवीर भर्ती में इस तरह पकड़ा गया इंजेक्शन का मामला

सेना भर्ती कार्यालय, आगरा द्वारा आनंद इंजीनियरिंग कालेज में बीस सितंबर से दस अक्टूबर तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की रही है। 12 जिलों के 1.75 लाख युवा शामिल हो रहे हैं। शनिवार को खैर अलीगढ़ और अलीगंज एटा के युवाओं को मौका मिला। दोनों तहसीलों के 8922 युवाओं ने पंजीकरण कराया था जिसमें 7122 युवाओं ने भाग लिया। शुक्रवार रात एक बजे सभी युवाओं को कालेज परिसर में प्रवेश दिया गया। सबसे पहले युवाओं के प्रमाण पत्रों की जांच हुई फिर अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम राम प्रकाश और पुलिस उपाधीक्षक विक्रांत द्विवेदी की निगरानी में युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण शुरू हुआ। मेडिकल टीम को जांच के दौरान कुछ युवाओं के शरीर पर इंजेक्शन के निशान मिले। इस पर टीम ने युवाओं को एक तरफ कर पूछताछ शुरू की। पहले तो युवा गुमराह करते रहे लेकिन जब सख्ती से बात की गई तो सच बोलना शुरू कर दिया। युवाओं ने बताया कि दौड़ में खुद को आगे रखने के लिए स्टेरायड इंजेक्शन लिया है। एक के बाद एक 115 युवाओं को अलग किया गया। इन सभी ने स्टेरायड लिया था। भर्ती रैली के प्रभारी अधिकारी कर्नल सुदेश ने बताया कि स्टेरायड का प्रयोग करने पर इन सभी को रैली से बाहर कर दिया गया है। युवाओं का पता ले लिया गया है। विधिक व कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। भविष्य में यह किसी भी रैली में भाग नहीं ले सकेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.