Move to Jagran APP

पार्थ-अनुब्रत की गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने की ममता के खिलाफ बड़े आंदोलन की घोषणा

पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी तृणमूल अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यसमित के सदस्य अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार करने के बाद अब भाजपा मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में है। ममता के इस्तीफे की मांग को लेकर सात सितंबर को राज्य सचिवालय मार्च का एलान।

By Babita KashyapEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 07:47 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 07:47 AM (IST)
पार्थ-अनुब्रत की गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने की ममता के खिलाफ बड़े आंदोलन की घोषणा
ममता के इस्तीफे की मांग को लेकर सात सितंबर को राज्य सचिवालय मार्च का एलान।

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। स्कूल सेवा आयोग भर्ती घोटाला (Bengal SSC Scam) व 55 करोड़ से अधिक की नकदी, सोना व विदेशी मुद्रा बरामदगी में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) को ईडी और मवेशी तस्करी (Cattle Smuggling) मामले में सीबीआइ (CBI) ने बीरभूम जिले के तृणमूल (TMC) अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यसमित के सदस्य अनुब्रत मंडल (Anubrata Mandal) को गिरफ्तार किया है।

prime article banner

बड़े आंदोलन की तैयारी में भाजपा

इन दोनों मामलों को लेकर भाजपा (BJP) अब बड़े आंदोलन की तैयारी में है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार (sukant majumdar) ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल का पहला बड़ा कार्यक्रम की घोषणा की है। उन्होंने सात सितंबर को नवान्न अभियान यानी राज्य सचिवालय मार्च की घोषणा की। शिक्षक भर्ती घोटाले में पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद से ही भाजपा में बड़े आंदोलन की मांग तेज हो गई थी।

पिछले दिनों पार्टी राज्य कमेटी हुई बैठक में सितंबर में बड़े आंदोलन का फैसला लिया गया था। सुकांत ने शुक्रवार को उस आंदोलन की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला मौका है जब सुकांत के नेतृत्व में बंगाल भाजपा किसी बड़े आंदोलन करने जा रही है।

भाजपा का विरोध प्रदर्शन जारी

महानगर के धर्मतल्ला में पिछले कुछ दिनों से भाजपा लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, संसद में सत्र के कारण सुकांत एक दिन से ज्यादा नहीं आ सके थे। शुक्रवार को दिल्ली से लौटे सुकांत के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष भी प्रदर्शन में शामिल हुए। वहां, सुकांत ने कहा कि राज्य सरकार के बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के सबूत सामने आने के बाद इस सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

ममता बनर्जी के इस्‍तीफे की मांग

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) को इस्तीफा दे देना चाहिए। इसी मांग को लेकर पूरे राज्य से पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक सात सितंबर को कोलकाता आएंगे। पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों को भी अगले कुछ हफ्तों इस आंदोलन को लेकर प्रचार करने का निर्देश दिया गया है। मजूमदार ने कहा कि 15 अगस्त देश का स्वतंत्रता दिवस है। गुरुवार को गायों का स्वतंत्रता दिवस था।

विभिन्‍न हिस्‍सों में बंट गई है भाजपा

तृणमूल नेता केवल चोरों... को ट्राम और बसों में बाहर जाने से रोक रहे हैं। जब वे बाहर जाते हैं तो लोग उन्हें चोर कहते हैं। इस आंदोलन की घोषणा को लेकर तृणमूल के राज्यसभा सदस्य शांतनु सेन ने कहा कि भाजपा अब विभिन्न हिस्सों में बंट गई है। पहले वे तय करें कि यह सुकांत, दिलीप या सुवेंदु वाली भाजपा का आंदोलन है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.