केजरीवाल-सरदसाई का चुनावी दांव: 'गोवा फर्स्ट' लॉन्च, क्या है गठबंधन का एजेंडा?
आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने 2027 के गोवा विधानसभा चुनाव के लिए 'गोवा फर्स्ट' नामक प्री-पोल गठबंधन की घोषणा की है।

केजरीवाल-सरदसाई का चुनावी दांव। (X- @AamAadmiParty)
HighLights
आम आदमी पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने गठबंधन किया।
2027 गोवा विधानसभा चुनाव के लिए 'गोवा फर्स्ट' लॉन्च।
केजरीवाल ने भाजपा को बहुमत न मिलने का दावा किया।
डिजिटल डेस्क, पणजी। गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में रविवार को AAP ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ मिलकर राज्य में एक नई राजनीतिक शुरुआत का एलान किया। उन्होंने आने वाले वाले 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए 'गोवा फर्स्ट' नाम का प्री-पोल गठबंधन की घोषणा की।
उन्होंने वोटरों से एक ऐसा वादा किया जिसे पाने के लिए राज्य ने काफी संघर्ष किया है। वो है एक ऐसा जनादेश जो असल में कायम रहे।
'गोवा फर्स्ट' अपने दम पर बनाएगी सरकार- केजरीवाल
रविवार को पणजी में लॉन्चिंग के दौरान वही जानी-पहचानी राजनीतिक बयानबाजी देखने को मिली। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि बीजेपी को बहुमत नहीं मिलेगा। केजरीवाल ने दावा किया कि गोवा की जनता बदलाव चाहती है। 'गोवा फर्स्ट' सरकार बनाएगी और हम अपने दम पर जीतेंगे।
'गोवा फर्स्ट' नया विकल्प- केजरीवाल
दोनों पार्टियों ने इस गठबंधन को एक भरोसेमंद और गैर-बीजेपी, गैर-कांग्रेस के विकल्प के तौर पर पेश किया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में, नए बने गठबंधन ने दल-बदल के आरोप के इर्द-गिर्द अपनी राजनीतिक पहचान बनाने की कोशिश की। गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई ने भाजपा सरकार को दल-बदलुओं की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी को पिछले चुनावों में पूरा जनादेश नहीं मिला था और कांग्रेस नेतृत्व भी दल-बदल के एक और दौर की संभावना से इनकार नहीं कर सकता।
केजरीवाल ने भी हाल ही में राज्यसभा में हुए दल-बदल पर भी बात की, जिसकी अगुवाई पार्टी के चहेते नेता राघव चड्ढा ने की थी। उन्होंने कहा कि यह बहुत अफसोस की बात है कि हमारे राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़कर चले गए। उन्होंने पार्टी के साथ धोखा किया। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा था, लोगों ने नहीं।
AAP ने लोगों के साथ धोखा नहीं किया- केजरीवाल
उन्होंने कहा कि AAP ने अपने चुने हुए प्रतिनिधियों के जरिए कभी भी लोगों के साथ धोखा नहीं किया। हमारा मानना है कि यह हमारे लिए एक सबक है क्योंकि आम आदमी पार्टी में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। अब से, किसी को भी राज्यसभा भेजने से पहले, हम उस व्यक्ति की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल करेंगे कि वह सही व्यक्ति है।
समान विचारधारा वाली राजनीतिक ताकतों के दरवाजे खुले- सरदेसाई
हालांकि, 'गोवा फर्स्ट' की कहानी दिलचस्प होने के साथ ही, इसके आधिकारिक लॉन्च पर ही GFP प्रमुख सरदेसाई ने घोषणा की कि इस गंठबंधन के दरवाजे बंद नहीं किए गए हैं, यह समान विचारधारा वाली राजनीतिक ताकतों के लिए खुला है। कई लोगों ने हमसे संपर्क किया है, जिनमें दोनों पार्टियों के वे नेता भी शामिल हैं, जो अपनी पार्टियों की राजनीति से तंग आ चुके हैं।
