विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निवेश से पहले जानें क्या हैं NSDL और CDSL व इनके बीच का प्रमुख अंतर

By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth Priyadarshi
Published: Wed, 22 Feb 2023 06:33 PM (IST)

NSDL की स्थापना 1996 में मुंबई में हुई थी और यह वर्तमान समय में देश की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी है। ...और पढ़ें

what is difference between NSDL and CDSL
what is difference between NSDL and CDSL

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। शेयर मार्केट में निवेश करते समय आपने NSDL और CDSL इन दोनों के बारे में जरूर सुना होगा। ये दोनों SEBI द्वारा पंजीकृत निकाय हैं, जो कि निवेशकों के लिए एक बैंक की तरह काम करते हैं। अगर आप भी एक निवेशक हैं तो आपको भी इनके बारे में पता होना चाहिए। चलिए जानते हैं इनका मूल काम क्या है और इनके बीच प्रमुख अंतर क्या है।

5paisa के साथ शुरू करें निवेश का सफर, विजिट करें-  https://bit.ly/3n7jRhX

NSDL और CDSL का काम

NSDL यानी National Securities Depositories Ltd और CDSL यानी Central Depositories Securities Ltd  एक डिपॉजिटरीज हैं, जिनका काम है निवेशकों द्वारा खरीदे गए शेयर, बॉण्ड्स व अन्य निवेश के इंस्ट्रूमेंट को डिमैटेरियलाइज्ड फॉर्म में अपने पास सुरक्षित रखना व स्टॉक एक्सचेंज में ट्रेडिंग करने में सहायता करना। ये दोनों डिपॉजिटरीज का चयन आपको अपना Demat Account खोलते समय करना पड़ता है।

इन दोनों डिपॉजिटरीज का काम एक जैसा ही है। निवेशकों के सभी शेयर, म्यूचुअल फंड, बॉण्ड आदि को सुरक्षित रखना। इन दोनों को SEBI द्वारा संचालित किया जाता है व ये दोनों ही स्वायत्त संस्थाएं हैं। बता दें कि NSDL की स्थापना 1996 में मुंबई में हुई थी और यह वर्तमान समय में देश की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी है। इसके अतिरिक्त CDSL की स्थापना साल 1999 में हुई थी। हालांकि इन दोनों का काम एक जैसा है लेकिन इनके बीच एक महत्वपूर्ण अंतर भी है। इनके कार्य करने के बाजार अलग-अलग हैं। एक तरफ NSDL जहां नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में काम करता है तो वहीं CDSL, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में काम करता है।

अगर आप भी शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं तो आज ही 5paisa.comपर जाएं और अपने निवेश के सफर को और भी बेहतर बनाएं। साथ ही DJ2100 - Coupon Code के साथ बनाइये अपना Demat Account 5paisa.com पर और पाएं ऑफर्स का लाभ।

अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें- https://bit.ly/3b1BKeX

लेखक- सत्यम सिंह