विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Open: बाजार में तेजी जारी, निफ्टी 18600 के ऊपर; ऑटो और आईटी सेक्टर में तेजी

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Tue, 30 May 2023 10:30 AM (IST)

Share Market Open भारतीय शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुला। निफ्टी और सेंसेक्स में उच्चतम स्तर के करीब कारोबार ...और पढ़ें

Share Market Open Today 30 may 2023
Share Market Open Today 30 may 2023

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को हल्की तेजी के साथ हुई। बाजार के दोनों मुख्य सूचकांक तेजी के साथ खुले हैं। खबर लिखे जाने तक, सेंसेक्स 112.26 अंक या 0.18 प्रतिशत बढ़कर 62,956.39 अंक और निफ्टी 36.00 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 18,632.65 अंक पर था।

बाजार मौजूद समय ऑल टाइम हाई के करीब चल रहा है। सुबह 10 बजे तक एनएसई पर 1209 शेयर हरे निशान में और 710 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। निफ्टी के आज ऑटो, आईटी, एफएमजीसी, मेटल, एनर्जी, इन्फ्रा और ऑयल गैस के शेयर में बढ़त है, जबकि फार्मा, रियल्टी और हेल्थकेयर इंडेक्स में गिरावट है।

कौन-से हैं टॉप और लूजर्स?

सेंसेक्स पैक में अल्ट्राटेल सीमेंट, आईटीसी, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा, एनटीपीसी, टाइटन, एचयूएल, एलएंडटी, इन्फोसिस, विप्रो, रिलायंस, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और एचडीएफसी बैंक के शेयर बढ़त के साथ खुले हैं।

नेस्ले, सनफार्मा, टीसीएस, टाटा स्टील, एचडीएफसी लिमिटेड, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और एसबीआई के शेयर गिरावट के साथ खुले हैं।

दुनिया के बाजारों का हाल

एशिया के बाजारों का हाल मिला-जुला है। टोक्यो, सियोल और जकार्ता के बाजारों में तेजी है। शंघाई, बैंकॉक और हांगकांग और बाजारों में गिरावट है। अमेरिका शेयर बाजार सोमवार को करीब एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुआ था।

रुपये में 4 पैसे की गिरावट

डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की गिरावट के साथ 82.67 पर खुला। फॉरेक्स ट्रेडर्स का कहना है कि कच्चे तेल में तेजी के कारण रुपये में गिरावट देखने को मिली है। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज के मुताबिक, डॉलर के मुकाबले रुपया 82.63 के स्तर पर सपाट खुला था। इसके तुरंत बाद इसमें गिरावट आ गई और यह 82.67 पर कारोबार कर रहा है।