विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Open: भारतीय बाजार की दमदार शुरुआत, 63000 के पार निकला सेंसेक्स

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Tue, 27 Jun 2023 10:03 AM (IST)

Share Market Open भारतीय शेयर बाजार में तेजी का रुझान जारी है। आज बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई ...और पढ़ें

सेंसेक्स 63,000 और निफ्टी 18,700 के ऊपर बना हुआ है।
सेंसेक्स 63,000 और निफ्टी 18,700 के ऊपर बना हुआ है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार की मंगलवार को सकारात्मक शुरुआत हुई है। बाजार के दोनों इंडेक्स हरे निशान में खुले हैं। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 134.67 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 63,110.69 अंक या निफ्टी 42.15 या 0.23 प्रतिशत बढ़कर 18,733. 40 अकं पर है।

सुबह 10 बजे एनएसई पर 1521 शेयर हरे निशान में और 392 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। एनएसई पर ऑटो, आईटी, सरकारी बैंक, मेटल, इन्फ्रा, हेल्थकेयर के साथ लगभग सभी इंडक्स में हरे निशान में कारोबार हो रहा है।

कौन से हैं टॉप गेनर्स और लूजर्स?

सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा, विप्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी, नेस्ले, एसबीआई, टीसीएस, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, रिलायंस, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

आईटीसी, एचयूएल, एचटीएल टेक, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, टाइटन और इंडसइंड बैंक में लाल निशान में कारोबार हो रहा है।

दुनिया के बाजारों का हाल

एशिया के बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। शंघाई, हांगकांग, जकार्ता और बैंकॉक के बाजार हरे निशान में और टोक्यो और ताइपे के बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। सोमवार के सत्र में अमेरिकी बाजार लाल निशान में बंद हुए थे। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.47 प्रतिशत बढ़कर 74.53 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। एफआईआई की ओर से सोमवार को भारतीय बाजार में 409.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे गए थे।

सोमवार के सत्र में भारतीय बाजार का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा। सेंसेक्स 9.37 अंक या 0.01 प्रतिशत घटकर 62,970 अंक और निफ्टी 25.70 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 18,691.20 अंक पर बंद हुआ था।