विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Closing: बाजार में आज हावी रहा बिकवाली का दौर, सेंसेक्स 310 और निफ्टी 67 अंक टूटकर बंद

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Thu, 15 Jun 2023 04:41 PM (IST)

Share Market Closing भारतीय बाजार के इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को बिकवाली के दबाव में आ गए। यूएस ...और पढ़ें

Share Market Close: Today Top Gainers stock
Share Market Close: Today Top Gainers stock

नई दिल्ली,बिजनेस डेस्क। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 310.88 अंक या 0.49 प्रतिशत गिरकर 62,917.63 पर बंद हुआ। दिन के दौरान, यह 357.43 अंक या 0.56 प्रतिशत गिरकर 62,871.08 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 67.80 अंक या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,688.10 पर बंद हुआ।

टॉप गेनर और लूजर

सेंसेक्स पैक नेस्ले, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स और मारुति के शेयर टॉप गेनर रहे। आज विप्रो के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। इस कंपनी के शेयर 2 फीसदी तक गिर गए हैं। इसके बाद इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

कच्चे तेल में आई गिरावट

ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.97 फीसदी बढ़कर 73.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने कल बुधवार को 1,714.72 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदे थे।

अन्य बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में,  शंघाई और हांगकांग हरे निशान पर समाप्त हुए, जबकि सियोल और टोक्यो का बाजार लाल निशान पर बंद हुआ।

वहीं यूरोप के शेयर बाजारों में मिला-जुला कारोबार हो रहा था। बुधवार की रात के कारोबार में अमेरिकी बाजार मिले-जुले कारोबार के साथ बंद हुए।

रुपया हुआ नरम

गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे गिरकर 82.19 (अनंतिम) पर बंद हुआ। आज के दिन के दौरान, रुपया ने 82.02 के ऊपरी और 82.25 के निचले स्तर को छुआ। बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 82.05 पर बंद हुआ था।