विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Stock Market Closing, 26 Aug: हरे निशान में बंद हुए भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 58883 और निफ्टी 17,558 पर हुए बंद

By Manish MishraEdited By:
Published: Fri, 26 Aug 2022 04:39 PM (GMT+05:30)

Stock Market Closing 26 Aug भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। जिन शेयरों में सबसे ...और पढ़ें

Sensex closes 59 points higher at 58833
Sensex closes 59 points higher at 58833

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। सप्‍ता‍ह के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार में कारोबार ज्‍यादातर हरे निशान में ही हुआ। हालांकि, कारोबार के अंतिम समय में बाजार हल्‍की बढ़त के साथ लगभग सपाट बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्‍स 59.1 अंकों की बढ़त के साथ 58,833.87 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,558.90 पर बंद हुआ।

बैंक निफ्टी भी 0.09 प्रतिशत के उछाल के साथ 38,987 पर बंद हुआ जबकि India VIZ में 6.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 18.22 के स्‍तर पर बंद हुआ। साप्‍ताहिक आधार पर देखें तो सेंसेक्‍स और निफ्टी लाल निशान के साथ बंद हुए।

सेंसेक्‍स में शामिल जिन कंपनियों में सबसे अधिक गिरावट देखी गई उनमें इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, डॉ रेड्डीज लैब, रिलायंस इंडस्‍ट्रीज, हिंदुस्‍तान यूनिलीवर और आईसीआईसीआई बैंक शामिल रहे। जिन शेयरों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई उनमें एनटीपीसी, टाइटन, पावरग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक एल एंड टी, टेक महिंद्रा और टाटा स्‍टील शामिल रहे।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 59,050.67 के स्‍तर पर कारोबार करता नजर आया और एक समय यह 19,321.65 के स्‍तर तक पहुंच गया था। बाद में बाजार पर मुनाफावसूली का दबाव बढ़ा और बंद हो समय तक इसमें मामूली बढ़त ही शेष रह गई। गुरुवार को सेंसेक्‍स में 310.71 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी। इसी प्रकार, निफ्टी में भी गुरुवार को 82.50 अंकों की गिरावट देखी गई थी।

Syrma SGS Technologies की शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग हुई। बीएसई पर यह 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 262 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। इसका इश्‍यू प्राइस 220 रुपये था। एनएसई पर Syrma SGS Technologies के शेयर 260 रुपये पर लिस्‍ट हुए। बीएसई पर इसके शेयरों ने 296.75 रुपये तक का स्‍तर छुआ।

NDTV के शेयरों में लगातार तीसरे दिन, शुक्रवार को भी अपर सर्किट लगा। शुक्रवार को अदाणी समूह ने कहा था कि वह इस मीडिया कंपनी में बहुलांश हिस्‍सेदारी खरीदेगी। गुरुवार को एनडीटीवी के शेयर 403.70 रुपये पर बंद हुए थे और आज यह 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 423.85 रुपये पर बंद हुए।