देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है NSE, जानें इसका इतिहास
साल 1992 में NSE की स्थापना की गयी। इसका उद्देश्य निवेशकों के लिए शेयर मार्केट में निवेश की प्रक्रिया को और पारदर्शी करना था। यह भारत का सबसे बड़ा एक्सचेंज है तो वहीं पूरे विश्व के एक्सचेंज में इसका स्थान 11वां है।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। शेयर मार्केट में निवेश करते समय हम सब ने NSE का नाम तो सुन रखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं NSE क्या है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी कि NSE देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है, जिसके द्वारा आप विभिन्न कम्पनियों के स्टॉक खरीदते व बेचते हैं। लेकिन NSE की शुरूआत कहां से हुई और कोई कम्पनी कैसे इसमें खुद को लिस्ट कराती है, इन सभी सवालों का जवाब हम लेकर आए हैं।
5paisa के साथ शुरू करें निवेश का सफर, विजिट करें- https://bit.ly/3n7jRhX
NSE का इतिहास
साल 1992 में NSE की स्थापना की गयी। इसका उद्देश्य निवेशकों के लिए शेयर मार्केट में निवेश की प्रक्रिया को और पारदर्शी करना था। यह भारत का सबसे बड़ा एक्सचेंज है तो वहीं पूरे विश्व के एक्सचेंज में इसका स्थान 11वां है। यह देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई में स्थित है। इसकी स्थापना भारत सरकार ने 25 करोड़ रुपए की पूंजी के साथ किया था। बता दें कि वर्तमान समय में इसमें 2000 से ज्यादा कम्पनियां लिस्टेड हैं।
NSE में अपने शेयरों को लाने के लिए कम्पनियों को पहले SEBI के तहत पंजीकरण कराना होता है, जो कि खुद में एक नियामक संस्थान है। SEBI में रजिस्ट्रेशन के बाद कम्पनियां NSE में शामिल हो पाती हैं। NSE के साथ आपने NIFTY के बारे में भी सुना होगा। बता दें कि NIFTY NSE का प्रमुख सूचकांक अथवा बेंचमार्क है, जिसके आधार पर बाजार व कम्पनियों के शेयर्स की कीमतों के उतार-चढ़ाव को समझा जाता है।
जहां तक बात आती है NSE के मार्केट कैपिटलाइजेशन की तो बता दें कि साल 2021-22 के आंकड़ों के अनुसार NSE का मार्केट कैप करीब 3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर था। जो कि पूरे विश्व का 10वां सबसे बड़ा मार्केट कैप है।
अगर आप भी शेयर मार्केट में निवेश करना चाहते हैं तो आज ही 5paisa.com पर जाएं और अपने निवेश के सफर को और भी बेहतर बनाएं। साथ ही DJ2100 - Coupon Code के साथ बनाइये अपना Demat Account 5paisa.com पर और पाएं ऑफर्स का लाभ।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें- https://bit.ly/3b1BKeX
लेखक- सत्यम सिंह