Move to Jagran APP

विधायक से बहस के बाद मुंबई पुलिस की वरिष्ठ अधिकारी का ट्रांसफर

मुंबई में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। इसके बारे में जानकारी देते हुए एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि 28 मई को वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शालिनी शर्मा का एक अधिकारी

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 09:32 AM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 09:32 AM (IST)
विधायक से बहस के बाद मुंबई पुलिस की वरिष्ठ अधिकारी का ट्रांसफर
विधायक से बहस के बाद मुंबई पुलिस की वरिष्ठ अधिकारी का ट्रांसफर

मुंबई, पीटीआइ। मुंबई में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। इसके बारे में जानकारी देते हुए एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शालिनी शर्मा  का गुरुवार को तबादला कर दिया गया, जिसके एक दिन बाद एक वीडियो सामने आया जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी के साथ प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर बहस करते हुए दिखाई दी। 

loksabha election banner

एक अधिकारी ने कहा कि शर्मा, जो मध्य मुंबई के नागपाड़ा पुलिस स्टेशन पर तैनात थी उन्हें अब उपनगर चेंबूर में स्थानांतरित कर दिया गया है। आजमी ने शर्मा के तबादले की मांग करते हुए एक विरोध प्रदर्शन किया जिसमें प्रवासी मजदूरों को उनके गृहनगर वापस भेजने में पुलिस द्वारा कुप्रबंधन का आरोप लगाया गया था।

दोनों के बीच कहासूनी  का एक वीडियो वायरल हुआ। हालांकि, वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि शर्मा ने स्थानांतरण के लिए अनुरोध किया था जिसे स्वीकार कर लिया गया। 

पुलिस अधिकारी के साथ अभद्रता 

जानकारी के लिए बता दें कि जहां एक तरफ महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां पर लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी दर्जनों लोगों के साथ सड़क पर उतर आए। उन्हें रोकने आगे आई महिला पुलिस अधिकारी शालिनी सर्मा  के साथ भी उन्होंने अभद्रता की। यहां तक कि महिला पुलिस को उन्होंने ट्रांसफर कराने की धमकी दी। अब महिला पुलिस अधिकारी का ट्रांसफर होने के बाद बीजेपी ने महाराष्ट्र सरकार पर आरोप लगाए हैं।

पुलिस ने बयान जारी कर कही ये बात

इन सबके बीच शालिनी के ट्रांसफर को लेकर राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है। भाजपा ने आरोप लगाया तो वहीं महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारियों ने बयान जारी कर कहा कि यह ट्रांसफर महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत किया गया है।

ये भी पढ़ें: दोस्तों के साथ पार्टी में गई आंध्र प्रदेश के भाजपा प्रमुख की बहू, संदिग्घ परिस्थितियों में मौत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.