Move to Jagran APP

महाराष्ट्र में किन्नरों की मदद के लिए सराहनीय पहल, नगर पालिका ने दी सुरक्षा गार्ड और ग्रीन मार्शल की नौकरी

Transgender Security Guards पुणे की पिंपरी चिंचवड महानगर पालिका ने समाज के मुख्यधारा से वंचित किन्नरों के उत्थान की दिशा में अनोखी पहल की है। पीसीएमसी ने 30-35 ट्रांसजेंडरों को सुरक्षा कर्मी और ग्रीम मार्शल के रूप में नियुक्त किया है।

By Abhishek TiwariEdited By: Published: Sat, 23 Jul 2022 06:43 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jul 2022 06:43 PM (IST)
महाराष्ट्र में किन्नरों की मदद के लिए सराहनीय पहल, नगर पालिका ने दी सुरक्षा गार्ड और ग्रीन मार्शल की नौकरी
महाराष्ट्र में किन्नरों की मदद के लिए सराहनीय पहल (फोटो- hi.wikipedia.org)

महाराष्ट्र, जागरण डिजिटल डेस्क। Transgender Security Guards: समाज के मुख्यधारा से वंचित वर्ग यानी किन्नर समुदाय के उत्थान की दिशा में पुणे की पिंपरी चिंचवड महानगर पालिका (Pimpri Chinchwad Municipal Corporation) ने सराहनीय पहल की है। दरअसल, हाल ही में 30 ट्रांसजेंडरों को पिंपरी-चिंचवड़ महानगर पालिका में बतौर सुरक्षा गार्ड और ग्रीन मार्शल के रूप में भर्ती किया गया है।

loksabha election banner

पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के कमिश्नर राजेश पाटिल के नेतृत्व में यह कदम उठाया गया। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य समाज के उपेक्षित वर्ग के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना है।

सम्मानित जीवन देना मकसद

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पीसीएमसी कमिश्नर राजेश पाटिल ने बताया, 'उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के इरादे से हमनें कुछ कदम उठाए हैं। आम लोगों की तरह वह भी सम्मानित जीवन यापन कर सकें इसलिए हमनें 30-35 ट्रांसजेंडरों को नौकरी प्रदान की है।'

कमिश्नर पाटिल ने कहा कि नियुक्त किए गए कुछ ट्रांसजेंडरों को ग्रीन मार्शल स्क्वाड तो अन्य को बतौर सुरक्षा कर्मी रखा गया है। बीती 1 जुलाई से कांट्रैक्ट पर नियुक्त किए गए सभी ट्रांसजेंडर सेवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है इस पहल के जरिए वह अपनी अलग पहचान बनाएंगे और सम्मान के साथ जीवन यापन करेंगे।

आर्थिक रूप से होंगे सशक्त

पाटिल ने कहा, आर्थिक रूप से उपेक्षित ऐसे वर्गों को सशक्त करने के लिए स्वयं सहायता समूह जैसी योजनाएं पर हम विचार कर रहे हैं। हमारी पहल से प्रोत्साहित होकर अन्य प्राइवेट कंपनियां और संस्थाएं भी इनकी मदद करना चाहती है। हम उनसे भी बात कर रहे हैं।

नौकरी मिलना गौरव की बात

गार्ड के तौर पर नियुक्त किए गए किन्नरों में से एक रूपा टकसाल ने बताया कि उन्होंने कभी भी सड़कों पर पैसे नहीं मांगे। रूपा एक ट्रांस महिला हैं। रूपा बतातीं है कि कमीश्नर के ऑफिस में काम करना सबसे ज्यादा खुशी और गौरव की बात है। रूपा ने अपने जैसे लगभग 20 अन्य लोगों को नौकरी पाने में मदद की है।

रूपा के पति प्रेम लोटलीकर भी नागरिक निकाय में ग्रीन मार्शल के पद पर नौकरी करते हैं। पति-पत्नी का यह ट्रांसजेंडर जोड़ा अपनी अनोखी शादी के लिए खूब चर्चा में रहा था।

रूपा ने किया प्रोत्साहित

पीसीएमसी में गार्ड के तौर पर नौकरी कर रही किन्नर महिला साइना रॉय ने बताया कि इन नौकरी से पहले वह सड़कों पर घूम-घूम कर पैसे मांगती थी। मगर रूपा टकसाल ने उन्हें इस सम्मानित नौकरी के लिए प्रेरित किया। साइना रॉय ने बताया कि सैलरी के तौर पर उन्हें 16,000 रूपए मासिक मिलते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.