नदी में टेम्पो गिरने से तीन की मौत, 26 घायल
सिल्लोड़ जा रहा एक टेम्पो बुधवार दोपहर दो बजे पुल से नदी में गिरा। टेम्पो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हुई है। इस हादसे में 26 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं।
पुणे। औरंगाबाद से सिल्लोड़ जा रहा एक टेम्पो बुधवार दोपहर दो बजे पुल से नदी में गिरा। टेम्पो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हुई है। इस हादसे में 26 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। उनका औरंगाबाद के निजी हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है।
औरंगाबाद से एक टेम्पो सिल्लोड जा रहा था। इस टेम्पो में 29 लोग सवार थे। पाथरी फाटा के पास पुल पर ड्राइवर का नियंत्रण छूटा और टेम्पो नदी में जा गिरा। स्थानीय लोग टेम्पो के नदी में गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। इस बारे में पुलिस और एम्बुलेंस को भी संपर्क किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। इसी दौरान घायलों के अस्पताल पहुंचाने वाली एम्बुलेंस रास्ते में बंद पड़ गई तो लोगों ने धक्का लगाकर उसे स्टार्ट किया। सभी घायलों को औरंगाबाद के स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।