विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pune Road Accident: पुणे में बड़ा सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत

Published: Wed, 18 Jun 2025 09:33 PM (IST)

महाराष्ट्र के पुणे में जेजुरी मोरगांव रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की जान चली गई। एक ...और पढ़ें

पुणे ग्रामीण के एसपी संदीप सिंह गिल ने इस बारे में जानकारी दी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पुणे ग्रामीण के एसपी संदीप सिंह गिल ने इस बारे में जानकारी दी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार की रात बड़ा हादसा हो गया। यहां जेजुरी मोरगांव रोड पर एक तेज रफ्तार सेडान और पिकअप ट्रप की जबरदस्त भिड़ंत हो गई और इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई। पुणे ग्रामीण के एसपी संदीप सिंह गिल ने इस बारे में जानकारी दी।

वहीं मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 160 अवैध प्रवासियों को लेकर रायगढ़ से पुणे जा रहा पुलिस वाहन पलट गया। इसमें 19 पुलिसकर्मी और 12 बांग्लादेशी नागरिक घायल हुए हैं। ये बांग्लादेशी मुंबई में अवैध रूप से रह रहे थे और उन्हें पुणे एयरपोर्ट से डिपोर्ट किया जाना था।

पहले भी पुणे में कई हादसे

इससे पहले 15 जून को महाराष्ट्र के पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर एक दुखद पुल ढहने से चार लोगों की जान चली गई थी। पुणे के जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी के अनुसार, रविवार दोपहर को हुए इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 51 लोग घायल हो गए।

वहीं 12 जून को पुणे के गंगाधाम चौक पर एक ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे 29 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसके ससुर घायल हो गए। घटना का ब्यौरा देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने पहले कहा, 'यह दुर्घटना सुबह करीब 11:15 बजे हुई, जब ट्रैफिक सिग्नल के ग्रीन होने के बाद दोपहिया वाहन आगे बढ़ रहा था, तभी एमएच 14 एएस 8852 नंबर के एक ट्रक ने पीछे से स्कूटर को टक्कर मार दी।'