किसान की दर्दभरी कहानी: बेचा प्याज 952 किलो,और मिला सिर्फ 1 रुपया
एक किसान ने मंडी में 952 किलो प्याज बेची, तो उसकी जेब में सिर्फ 1 रुपया आया। इसका मतलब यह नहीं है कि महज एक रुपए में 952 किलो प्याज बेची गई। लेकिन इस कमाई में से किसान ने अपना खर्च घटाया ताे उसकी जेब में बचा कुल एक रुपया।
पुणे। पुणे के एक किसान ने मंडी में 952 किलो प्याज बेची, तो उसकी जेब में सिर्फ 1 रुपया आया। इसका मतलब यह नहीं है कि महज एक रुपए में 952 किलो प्याज बेची गई। किसान को तो इस प्याज के बदले मिले थे 1,523 रुपए 20 पैसे। लेकिन इस कमाई में से किसान ने अपना खर्च घटाया ताे उसकी जेब में बचा कुल एक रुपया।
- मामला पुणे के शिरूर तहसील के वडगांव सराई गांव में रहने वाले किसान देवीदास मारुति का है।
- वह प्याज की खेती करते हैं। बीते दिनों उन्होंने गुलटेकड़ी मार्केट में यह प्याज बेची थी।
क्यों आई ऐसी नौबत...
-पिछले साल कीमत अच्छी मिली थी, इसलिए इस साल किसानों ने ज्यादा प्याज बोई।
-किसानों ने अच्छी क्वालिटी वाली प्याज दाम बढ़ने की उम्मीद में स्टॉक कर रखी है।
-वह लो-क्वालिटी वाली प्याज मंडी में ला रहे हैं, जिसे व्यापारी कम दाम में खरीद रहे हैं।
-चक्रवात के कारण मुंबई पोर्ट पर एक्सपोर्ट की प्याज अटक गई है। कीमतों पर इसका भी असर है।