रील के चक्कर में पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर लगा दिया जाम, कार खड़ी कर वीडियो बनाने लगे युवक; अब पुलिस कर रही तलाश
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर कुछ युवकों ने रील बनाने के लिए अपनी नई कार बीच सड़क पर रोक दी, जिससे भारी ...और पढ़ें
HighLights
युवकों ने रील बनाने के लिए हाईवे पर कार रोकी।
इस हरकत से पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भारी जाम लगा।
बावधन पुलिस ने वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू की।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर कुछ युवकों ने रील बनाने के लिए अपनी नई कार बीच सड़क पर रोक। युवकों की रील की सनक की वजह से भारी ट्रैफिक जाम लग गया।
व्यस्त मार्ग पर किए गए स्टंट के कारण घंटों तक वाहन फंसे रहे। गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और ट्रैफिक जाम हो गया। वीडिया वायरल होने के बाद बावधन पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
यह घटना बालेवाड़ी और भुजबल चौक के बीच वाकड की ओर जाने वाले व्यस्त मार्ग की।
नई कार खरीदी, रील बनाई
जानकारी के अनुसार, युवकों ने नई खरीदी हुई कार को व्यस्त मार्ग पर रोक दिया था। उन्होंने पीक ट्रैफिक के समय हाईवे पर गाड़ी खड़ी की और फिर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
आरोप है युवकों ने सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की सुरक्षा या जाम में इमरजेंसी गाड़ियों की फंसने की संभावना की परवाह किए बिना वीडियो बनाना जारी रखा। इस वजह से ट्रैफिक जाम हो गया।
पुलिस तलाश में जुटी
वीडियो वायरल होने के बाद बावधन पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया है। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान और उन्हें खोजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि ट्रैफिक में बाधा डालने और दूसरे वाहन चालकों को खतरे में डालने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
