विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुणे रेप केस में नया ट्विस्ट, आरोपी को पहले से जानती थी युवती; खुद ली सेल्फी और लिखा था धमकी भरा मैसेज

Published: Sat, 05 Jul 2025 02:00 AM (IST)

पुणे में एक इंजीनियर महिला के साथ बलात्कार के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस के अनुसार महिला आरोपी ...और पढ़ें

पुणे रेप के में आया नया ट्विस्ट।
पुणे रेप के में आया नया ट्विस्ट।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पुणे में इंजीनियर महिला के साथ रेप केस मामले में एक नया मोड़ आया है। पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर बताया है कि महिला युवक को पहले से जानती थी और इस दौरान युवती के ऊपर किसी प्रकार का कोई केमिकल स्प्रे नहीं किया गया था।

मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद युवती ने खुद ही सेल्फी ली थी। इसके बाद उस फोटो को एडिट किया था। इतना ही नहीं युवती ने ही खुद धमकी भरा संदेश भी लिखा था।

युवती ने खुद टाइप किया था संदेश

पुणे के पुलिस आयुक्त ने इस मामले में बताया कि युवती और घर पर आरोपी एक दूसरे को पहले से जानते थे। सेल्फी खुद महिला ने ही लिया था और इसके साथ एक धमकी भरा संदेश भी टाइप किया था।

इससे पहले युवती ने क्या दावा किया था?

बता दें कि इससे पहले युवती ने दावा किया था कि उसके फ्लैट पर एक डिलीवरी ब्वॉय आया। जैसे ही युवती ने दरवाजा खोला वह घर के भीतर दाखिल हो गया। इसके बाद कथित तौर पर उसने युवती के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। युवती का कहना है कि इस दौरान डिलीवरी ब्वॉय ने उसके ऊपर एक केमिकल भी छिड़का।

बाद में युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की जाने लगी। पुलिस ने कहा कि जो सेल्फी ली गई थी, उसमें पुरुष का चेहरा साफ और स्पष्ट दिखाई दे रहा था। हालांकि, बाद में फोटो एडिट कर दिया गया। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि इस दौरान किसी भी केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। मामले की गहनता से जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें: Pune Rape Case: डिलीवरी ब्वॉय बनकर घर में घुसकर युवती से रेप करने का आरोपी गिरफ्तार, लिखा था- 'मैं फिर आऊंगा...'