प्रियंका चोपड़ा के भाई के पब पर रेड, अवैध हुक्का पार्लर चलाने का आरोप
क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ के पब 'द मगशाॅट लाउंज' पर रेड मारी है। कोरेगांव पार्क में स्थित इस पब में अवैध हुक्का पार्लर चलाया जा रहा था।
पुणे। क्राइम ब्रांच की टीम ने प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ के पब 'द मगशाॅट लाउंज' पर रेड मारी है। बताया जा रहा है कि कोरेगांव पार्क में स्थित इस पब में अवैध हुक्का पार्लर चलाया जा रहा था। पब नो स्मोकिंग जोन में आता है।
पब में हुक्का पार्लर चलाने की इन्फॉर्मेशन मिलने पर बुधवार आधी रात को रेड मारी गई। इस दौरान वहां मौजूद 16 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। 18 हुक्का भी वहां से जब्त किए गए हैं। पुलिस ने सिद्धार्थ चोपड़ा और पब के मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
यह पब पहले भी विवादों में रहा है। दो महीनों में दूसरी बार यहां रेड मारी गई है। इसी साल मई में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच पर यहां सट्टा लगा रहे कुछ लोगों को पकड़ा गया था। बेटिंग लगाने के आरोप में इसी पब से 10 लोगों को हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने उनके पास से 5 लाख नकद और अन्य सामान बरामद किए थे।
पुणे के कोरेगांव पार्क में अपने भाई के इस पब का इनॉगरेशन 2014 में प्रियंका ने ही किया था। इसकी लाॅन्चिंग के दौरान बड़ी पार्टी रखी गई थी जिसमें बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।