Move to Jagran APP

मनसे कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इस बार निशाने पर गुजराती

ठाकरे की रैली के बाद कुछ मनसे कार्यकर्ताओं ने वसई में मुंबई-अहमदनगर हाईवे पर कुछ ढाबों पर हमला किया और गुजराती में लिखे साइन बोर्ड तोड़ दिए।

By BabitaEdited By: Published: Tue, 20 Mar 2018 11:27 AM (IST)Updated: Tue, 20 Mar 2018 11:27 AM (IST)
मनसे कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इस बार निशाने पर गुजराती
मनसे कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, इस बार निशाने पर गुजराती

ठाणे, प्रेट्र्र। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने रविवार रात खुलेआम गुंडागर्दी करते हुए मुंबई और उससे सटे वसई के कुछ कारोबारी प्रतिष्ठानों में लगे गुजराती विज्ञापन बोर्डों को उखाड़ डाला। यह घटना मनसे प्रमुख राज ठाकरे के उस बयान के बाद हुई, जिसमें उन्होंने 2019 के चुनाव में 'मोदीमुक्त भारत' के लिए विपक्षी एकता का आह्वान किया था।

loksabha election banner

पुलिस ने बताया कि ठाकरे की रैली के बाद कुछ मनसे कार्यकर्ताओं ने वसई में मुंबई-अहमदनगर हाईवे पर कुछ ढाबों पर हमला किया और गुजराती में लिखे साइन बोर्ड तोड़ दिए। इसके बाद सोमवार को उन्होंने मुंबई में भी कुछ प्रतिष्ठानों पर हमला करके गुजराती के बैनर तोड़ दिए। कांडीवली पुलिस ने इस सिलसिले में 10 मनसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ठाकरे ने मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि देश नरेंद्र मोदी के झूठे वादों से परेशान है। सभी विपक्षी पार्टियों को 'मोदीमुक्त भारत' भारत के लिए एक साथ आना चाहिए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.