Move to Jagran APP

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन, यातायात रहा बाधित

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की रात एक भारी भूस्खलन हुआ है। एजेंसी के मुताबिक लोनावाला के पास अडोशी टनल के करीब भूस्खलन के होने की जानकारी मिली है। फिलहाल किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2015 09:15 AM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2015 12:48 AM (IST)
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन, यातायात रहा बाधित

नई दिल्ली। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की रात भूस्खलन से यातायात काफी देर तक बाधित रहा। भूस्खलन लोनावाला के पास अडोशी टनल के करीब हुआ है। राहत की बात यह कि भूस्खलन की चपेट में कोई नहीं आया है। पिछले महीने के अंदर मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर अडोशी टनल के पास ये दूसरा भूस्खलन है। बीती 20 जुलाई को भूस्खलन से तीन लोग मारे गए थे।

loksabha election banner

अधिकारियों का कहना है कि इस इलाके में लगातार बारिश से मिट्टी ढीली पड़ गई है जिसकी वजह से भूस्खलन के होने की ज्यादा संभावनाएं बढ़ रही है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे, करीब 100 किलोमीटर लंबा, छह लेन की सड़क है जिसे 2002 में बनाया गया था। विकेंड में यहां ज्यादा ट्रैफिक होता है क्योंकि हफ्ते के अंत में कई लोग पुणे और मुंबई के बीच सफर करते हैं। जून में खंडाला टनल के पास हुए भूस्खलन के बाद भी एक्सप्रेसवे का ट्रैफिक काफी प्रभावित हुआ था। हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.