विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदौर-पुणे एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की लैंडिंग में गड़बड़ी, दहशत में रहे 160 यात्री

Published: Fri, 27 Feb 2026 02:23 PM (IST)

इंदौर से पुणे आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX-1245 में लैंडिंग के दौरान गड़बड़ी हुई। विमान रनवे से ...और पढ़ें

एक्सप्रेस फ्लाइट की लैंडिंग में गड़बड़ी(फाइल फोटो)

एक्सप्रेस फ्लाइट की लैंडिंग में गड़बड़ी(फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंदौर से पुणे आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से जोर से टकरा गया। जिसमें सवार लगभग 160 यात्री दहशत में आ गए। इसके तुरंत बाद विमान ने फिर से उड़ान भरी और करीब 25 मिनट बाद सुरक्षित लैंड किया।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, यह विमान (IX-1245) दोपहर करीब 4 बजे इंदौर से रवाना हुआ था। पुणे के बानेर में रहने वाले संदीप कोलतकर अपनी फैमिली के साथ इस फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे।

दूसरे प्रयास में सुरक्षित लैंडिंग

उन्होंने बताया कि शाम करीब 5 बजे जब विमान पुणे एयरपोर्ट पर उतरा, तो वह बहुत जोर से टकरा गया, जिससे सब डर गए थे। इसके तुरंत बाद पायलट ने विमान की रफ्तार बढ़ाकर उसे वापस हवा में उड़ाया। फिर, 25 मिनट बाद विमान दोबारा सुरक्षित उतरा, तो सभी यात्रियों ने तालियां बजाकर धन्यवाद दिया।

संदीप ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि पायलट या केबिन क्रू ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि ऐसा क्यों हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि क्रू काफी घबराए हुए नजर आ रहे थे और उन्होंने उड़ान के दौरान यात्रियों को खाने-पीने की चीजें भी नहीं दीं। जिन लोगों ने पहले से खाना बुक किया था, उन्हें भी विमान उतरने के बाद खाना दिया गया।

25 मिनट तक दहशत में थे यात्री

संदीप के अनुसार, दूसरी बार लैंडिंग से पहले विमान करीब 20-25 मिनट तक हवा में घूमता रहा। उन्होंने कहा कि आमतौर पर बारिश में रनवे पर फिसलने से बचने के लिए हार्ड लैंडिंग की जाती है, लेकिन यह अनुभव उससे कहीं ज्यादा डरावना था।

इस घटना पर एयरलाइन की ओर से फिलहाल कोई जवाब नहीं आया है। इससे पहले दिसंबर 2025 में भी दिल्ली-पुणे की एक फ्लाइट को खराब मौसम की वजह से लैंडिंग रोकनी पड़ी थी। वहीं पिछले साल जून में रनवे पर कुत्ता आ जाने के कारण भुवनेश्वर-पुणे फ्लाइट की लैंडिंग आखिरी समय पर टालनी पड़ी थी।