Move to Jagran APP

पुणे समेत पूरे महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा की रही धूम

महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे समेत पूरे राज्य में शुक्रवार को 'गुढ़ी पाड़वा' यानि मराठी व हिंदी नव वर्ष का पहला दिन बड़े धूमधाम से मनाया गया।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Sat, 09 Apr 2016 01:59 AM (IST)Updated: Sat, 09 Apr 2016 02:06 AM (IST)
पुणे समेत पूरे महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा की रही धूम

पुणे। महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे समेत पूरे राज्य में शुक्रवार को 'गुढ़ी पाड़वा' यानि मराठी व हिंदी नव वर्ष का पहला दिन बड़े धूमधाम से मनाया गया।

loksabha election banner

लोगों के घरों में एक झंडा फहराया गया जिसमें बांस, रेशमी वस्त्र और चीनी की गांठों की मालाएं लगी थी। मान्यता है कि सोने की लंका विजय के पश्चात भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने का दिन भी चैत्र शुद्ध प्रतिपदा ही था। तब अयोध्या वासियों ने घर-घर गढ़ी तोरण लगाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की थी। तभी से इस परंपरा का पालन किया जाता है।
नववर्ष व चैत्र नवरात्र के स्वागत के लिए शहर पूरी तरह सजाया गया है। शहर के सभी राम मंदिरों को रोशनाई से सुंदर सजाया गया है। नव वर्ष के स्वागत के लिए जगह-जगह पहाट पाड़वा, घट स्थापना व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किए गए हैं। इस मौके पर विभिन्न संगठनों की ओर से कई सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन किए गए। इस दिन को आंध्रप्रदेश और कर्नाटक में 'उगादी' और महाराष्ट्र में 'गुड़ी पड़वा' के रूप में मनाया जाता है। बताया जा रहा है कि आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में आम इसी दिन से खाया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.