Move to Jagran APP

गूगल ने चिपको आंदोलन को समर्पित किया अपना डूडल

इसमें महिलाओं को रंगीन डिजाइन के जरिये दिखाया गया है, जो पेड़ों के इर्द-गिर्द खड़ी हैं और जंगलों और पेड़ों को कटाई से बचाने के लिए संघर्ष कर रहीं हैं।

By BabitaEdited By: Published: Tue, 27 Mar 2018 12:49 PM (IST)Updated: Tue, 27 Mar 2018 12:50 PM (IST)
गूगल ने चिपको आंदोलन को समर्पित किया अपना डूडल
गूगल ने चिपको आंदोलन को समर्पित किया अपना डूडल
style="text-align: justify;">मुंबई, आइएएनएस। गूगल ने सोमवार को अपने डूडल के जरिये चिपको आंदोलन को याद किया। 25 मार्च 1974 को हुए इस आंदोलन को 45 वर्ष हो गए हैं। यह आंदोलन पेड़ों और जंगलों की कटाई से रक्षा के लिए चलाया गया था। डूडल में महिलाओं के द्वारा पेड़ों की रक्षा करते हुए चिपको आंदोलन को दिखाया गया है। इसमें महिलाओं को रंगीन डिजाइन के जरिये दिखाया गया है, जो पेड़ों के इर्द-गिर्द खड़ी हैं और जंगलों और पेड़ों को कटाई से बचाने के लिए संघर्ष कर रहीं हैं।

चिपको आंदोलन का प्रमुख उद्देश्य पेड़ों और जंगलों की रक्षा करना था। चिपको आंदोलन 1970 में शुरू किया गया था। इसका नाम चिपको इसलिए रखा गया क्योंकि इस आंदोलन में महिलाएं और पुरुष पेड़ों से लिपट कर खड़े हो जाते थे और उसकी रक्षा करते थे। वे शांतिपूर्वक अपना प्रदर्शन करते थे इसमें किसी भी तरह की हिंसा की कोई जगह नहीं होती थी। यह आंदोलन गांधीजी के अहिंसा दर्शन से प्रेरित था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.