Move to Jagran APP

पुणे: गूंगी-बहरी महिला से आर्मी के चार जवान चार वर्षो से कर रहे थे दुष्कर्म, FIR दर्ज

पुणे में गूंगी-बहरी महिला पिछले चार वर्षों से हो रही है दुष्‍कर्म का शिकार, पुणे पुलिस दे दर्ज की एफआइआर।

By BabitaEdited By: Published: Wed, 17 Oct 2018 12:23 PM (IST)Updated: Wed, 17 Oct 2018 12:23 PM (IST)
पुणे: गूंगी-बहरी महिला से आर्मी के चार जवान चार वर्षो से कर रहे थे दुष्कर्म, FIR दर्ज
पुणे: गूंगी-बहरी महिला से आर्मी के चार जवान चार वर्षो से कर रहे थे दुष्कर्म, FIR दर्ज

पुणे, एएनआइ। जब रक्षक ही भक्षक बन जाये तो इस समाज का क्या होगा जी हां, कुछ ऐसा ही हुआ है पुणे के इस सेना अस्पताल में यहां काम करने वाली एक गूंगी-बहरी महिला ने आर्मी के चार जवानों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुणे पुलिस ने आर्मी के चार जवानों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। जवानों पर आरोप है कि वे खडकी सेना अस्पताल में काम करने वाली गूंगी-बहरी महिला को लगातार पिछले चार वर्षो से अपनी हवस का शिकार बना रहे थे। 

loksabha election banner

बोलने सुनने में असमर्थ ये महिला ने जुलाई में इंदौर के एक एनजीओ से संपर्क किया और एनजीओ में विशषेज्ञ ज्ञानेंद्र पुरोहित को इशारों से अपनी बात समझायी और बयान दर्ज करवाया। इसके बाद महिला ने इंदौर के डीआइजी हरि नारायणचारी मिश्रा से भी संपर्क कर अपनी आप बीती सुनाई। उसने कहा कि वह जुलाई 2014 में सेना हॉस्पिटल में काम कर रही थी। उसकी नाइट शिफ्ट थी और उसी दौरान एक जवान ने वॉर्ड के टॉइलट में उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि इस घटना के बाद उसने मेसेज भेजकर इसकी शिकायत भी कि जिसके बाद एक उच्चाधिकारी ने उसे आश्वासन भी दिया लेकिन उस उच्चाधिकारी ने उसे अपने पास बुलाकर उसका दुष्कर्म किया। 

महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि इसके बाद उसे धमकी दी जाने लगी कि अगर वह उनके साथ संबंध नही बनाएगी तो उसका मैसज वायरल कर दिया जाएगा और फिर दोनों आरोपी और दो अन्य जवानों ने उसका चार साल तक शारीरिक शोषण किया। दो जवानों ने उसका अश्लील वीडियो क्लिप भी बनाया और उसे ब्लैकमेल करने लगे। 

गौरतलब है कि इस महिला के पति की मौत हो चुकी है और उसका एक 12 साल का बेटा भी है जिसके पालन पोषण के लिए वह यहां नौकरी कर रही है। उसने अपने साथ लगातार हो रही दुष्कर्म की घटनाओं से परेशान हो दिन में ड्यूटी लगवाने का अनुरोध भी किया था लेकिन किसी ने उसकी नही सुनी। 

फिलहाल आरोपियों के खिलाफ कमिटी ने अपनी जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद विभाग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं। छह अधिकारियों की एक कमिटी भी गठित कर दी गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.