संत ज्ञानेश्वर की पालकी का आलंदी से हुआ प्रस्थान
देहू से पंढरपुर के लिए जाने वाली पवित्र 'पालकी यात्रा' सोमवार से शुरू हो गई। संत तुकाराम महाराज की पालकी का प्रस्थान होने के बाद संत ज्ञानेश्वर महाराज की पालकी का प्रस्थान हुआ।
पुणे। देहू से पंढरपुर के लिए जाने वाली पवित्र 'पालकी यात्रा' सोमवार से शुरू हो गई। संत तुकाराम महाराज की पालकी का प्रस्थान होने के बाद मंगलवार को दूसरे दिन संत ज्ञानेश्वर महाराज की पालकी का प्रस्थान हुआ। यह यात्रा 15 जुलाई तक चलेगी। दोनों पालकियां गुरुवार दोपहर पुणे पहुंचेगी। दो दिन पुणे में रुकने के बाद आगे पंढरपुर के लिए रवाना होगी।
धार्मिक यात्रा हिंदी महीने के आषाढ़ मास की एकादशी के दिन भगवान विट्ठल के दर्शन के साथ खत्म होती है। पालकी यात्रा का यह 331वां साल है। आज महाराष्ट्र सरकार के कई मंत्री देहू में मौजूद रहेंगे। पालकी आज रात इनामदार वाड़ा में रुकेगी। इसके बाद कल पुणे शहर के लिए रवाना होगी। इस बार इस यात्रा में 330 डिंडीयां शामिल हैं। इस यात्रा में महाराष्ट्र समेत देश के कोने-कोने से श्रद्धालु, संत तुकाराम और संत ज्ञानेश्वर की पालकी लेकर पंढरपुर आते हैं। पालकी यात्रा को देखते हुए शहर के कई इलाकों में कई दिनों तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा।