लावारिस कार लॉक होने से हुई बच्चे की मौत
घरवालों को कई घंटों बाद उसकी मौत का पता चला। वो भी तब जब वो घर नहीं लौटा और परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की
By BabitaEdited By: Published: Fri, 06 Apr 2018 03:32 PM (IST)Updated: Fri, 06 Apr 2018 03:32 PM (IST)
style="text-align: justify;">पुणे, जेएनएन। लापरवाही के कारण पुणे में एक पांच साल का बच्चा दर्दनाक मौत का शिकार हो गया। ये बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था और धूप से बचने के लिए पास में ही खड़ी एक कार में जाकर बैठ गया। मगर गलती से कार लॉक हो गई। बच्चा कई घंटों तक अंदर ही बंद रहा। घुटन और तेज गर्मी की वजह से उसने दम तोड़ दिया।
हालांकि घरवालों को कई घंटों बाद उसकी मौत का पता चला। वो भी तब जब वो घर नहीं लौटा और परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। कई घंटे तलाशने के बाद जब वो कार के पास पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि कार के अंदर उनके बेटा बेसुध पड़ा था। इसके बाद पुलिस ने कार का दरवाजा तोड़ा और बच्चे को बाहर निकाला। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस बारे में पुलिस ने बताया कि, गलती से कार लॉक हो गई थी और बच्चा कई घंटों तक उसमें बंद रहा। इसी वजह से उसकी मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें