'5 लाख रुपये दो, नहीं तो गुंडे भेजेंगे...' पुणे में बिग बॉस फेम दिव्या ने डॉक्टर को घर में घुसकर बेल्ट-लाठियों से पीटा
बिग बॉस मराठी फेम दिव्या शिंदे और उनके साथियों पर पुणे के एक डॉक्टर के घर में घुसकर मारपीट करने ...और पढ़ें
-1790446571931_m.webp)
दिव्या शिंदे पर डॉक्टर से 5 लाख की रंगदारी मांगने और मारपीट का आरोप। (फाइल फोटो)
HighLights
दिव्या शिंदे पर डॉक्टर से 5 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप।
डॉक्टर के घर में घुसकर बेल्ट-लाठियों से बेरहमी से पीटा गया।
रंगदारी न देने पर डॉक्टर की कार छीनकर ले गए आरोपी।
डिजिटल डेस्क, पुणे। बिग बॉस मराठी 6' फेम और रील स्टार दिव्या शिंदे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुणे में एक डॉक्टर के घर में जबरन घुसकर बेल्ट और लाठियों से बेरहमी से पिटाई करने और 5 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर उनकी कार छीनकर ले जाने के आरोप लगा है। इसको लेकर शनिवार को पुलिस ने दिव्या शिंदे और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीड़ित डॉक्टर, पुणे छावनी बोर्ड के पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) हैं, उन्होंने आरोप लगाया है कि लकवाग्रस्त होने की गुहार लगाने के बावजूद हमलावरों ने धारदार हथियारों से उन पर हमला किया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
कालेपदल पुलिस ने दिव्या शिंदे, अन्ना धामधेरे और सात अन्य व्यक्तियों के खिलाफ कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सहायक पुलिस निरीक्षक अमित शेटे मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।
पुणे छावनी बोर्ड के पूर्व CMO)डॉ. विद्याधर गायकवाड़ द्वारा दायर शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दिव्या शिंदे और अन्य आरोपी एक कार्यक्रम के प्रचार के बदले उनसे 5 लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
5 अगस्त से ही शुरू हो गए थे फोन आने
डॉक्टर ने आरोप लगाया कि अगस्त से ही 5 लाख रुपये की मांग वाले फोन आने शुरू हो गए थे। मामला 17 सितंबर को तब और बढ़ गया जब 'बिग बॉस मराठी' के प्रतियोगी अपने कुछ साथियों के साथ गायकवाड़ के घर पहुंच गए।
शिकायत में आगे कहा गया है कि 23 सितंबर को पुणे के डॉक्टर को एक होटल में बुलाया गया, जहां उनसे फिर से पैसे की मांग की गई। इस बार आरोपियों ने धमकी दी कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो वे उनके घर में गुंडे भेजकर उनकी पिटाई करेंगे।
डॉक्टर की बेल्ट और लाठियों से पिटाई
24 सितंबर की रात दिव्या शिंदे सहित 8-10 लोगों के एक समूह ने जबरन डॉक्टर के घर में प्रवेश किया। जल्द ही झड़प शुरू हो गई और डॉक्टर गायकवाड़ पर चेहरे, पेट और पीठ पर लातों और घूंसे मारकर बेरहमी से हमला किया गया।
उन्होंने शिकायत में यह भी बताया कि हमलावरों ने उन पर हमला करने के लिए धारदार हथियारों, लाठियों, बेल्टों और लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल किया। डॉक्टर से पीछा छुड़ाने के बाद हमलावरों ने घर का सामान तोड़फोड़ कर दिया। 5 लाख रुपये की फिरौती न मिलने पर वे डॉक्टर की कार छीनकर चले गए।
