यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बाबा रामदेव ने जेल में की संजय दत्त से मुलाकात
योगगुरु बाबा रामदेव ने पुणे की यरवदा जेल में बंद अभिनेता संजय दत्त से गुरुवार शाम मुलाकात की। बाबा जेल ...और पढ़ें

पुणे। योगगुरु बाबा रामदेव ने पुणे की यरवदा जेल में बंद अभिनेता संजय दत्त से गुरुवार शाम मुलाकात की। बाबा रामदेव जेल प्रशासन के विशेष अनुरोध पर कैदियों को योग सिखाने के लिए यरवदा जेल गए थे। जेल में अभिनेता ने बाबा से कहा मेरे लिए दुआ करें की सब कुछ ठीक हो जाए।
बाबा रामदेव ने जेल के कैदियों को अपने आप को फिट रखने और मन को शांत रखने के लिए योग सिखाया। इस दौरान पाकिस्तान के मुद्दे पर पूछे गए सवाल के जवाब में बाबा रामदेव ने कहा,"पाकिस्तान की जनता भोली और नेकदिल"।
