महिला को अगवा कर गैंगरेप, चार के खिलाफ मामला दर्ज
पीडित महिला की शिकायत के बात चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
बीड़/ पुणे। बीड़ के परली वैजनाथ में मंदिर से लौट रही एक महिला के साथ चार लोगों ने चाकू की नोक पर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीडित महिला की शिकायत के बात चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
परली पुलिस के मुताबिक अमरावती की रहने वाली पीडित महिला रविवार अपनी सहेलियों के साथ परली वैजनाथ के दर्शन के लिए आई थी। रात साढ़े सात बजे वह मंदिर से लौट रही थी, तभी चार लोगों ने उसे रोका चाकू की नोक पर उसे अगवा किया।
मंदिर से थोड़ी दूर पर उसे जीप से ले गए वहां पर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद सभी आरोपी पीडित को सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए। पीडित के मुताबिक सभी आरोपी परभणी के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार चल रहे चारों आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।